Shehzada Trailer: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर, Kartik Aryan ने जीता दर्शकों का दिल

Shehzada Trailer

Shehzada Trailer Out: बॉलीवुड के चर्चित कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी फिल्म शहजादा के चलते सुर्खियों में हैं। दर्शकों को लंबे समय से ट्रेलर का इंतजार था। बीते दिन से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर #ShehzadaAaRahaHai ट्रेंड कर रहा था। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है और फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्म शहजादा का ये ट्रेलर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर नजर आ रहा है। फिल्म के टाइटल की तरह कार्तिक वाकई में शहजादे का किरदार ही निभा रहे हैं। फिल्म में वो एक रॉयल फैमिली के बेटे रणदीप के किरदार में हैं जो कभी अपने परिवार के लिए लड़ता है तो कभी अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाता है और कभी लीड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Senon) के साथ फ्लर्ट करता नजर आता है। ट्रेलर वाकई में जबरदस्त है और इसकी शुरुआत जब फैमिली की बात होती है तो डिस्कशन नहीं एक्शन होता है डायलॉग से हो रही है।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में राजपाल यादव की शानदार कॉमेडी की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं मनीषा कोइराला एक इमोशनल मां के किरदार में हैं। इन सभी के अलावा सचिन खेड़ेकर और रॉनित रॉय भी खास किरदार निभाते दिखाई देंगे। रिलीज होते ही ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर एक बार फिर #Shehzada ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर सामने आने के बाद अब दर्शकों को  फिल्म का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews