Pathaan को टक्कर देगा Shehzada, बुर्ज खलीफा पर फिल्माया गया ट्रेलर

Pathaan को टक्कर देगा Shehzada, बुर्ज खलीफा पर फिल्माया गया ट्रेलर

Kartik Aryan Shehzada : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा को लेकर इन दिनों काफी ज्यादा व्यस्त हैं। जिसके तहत वो जगह- जगह जा रहे हैं और अपने फ़िल्म को प्रोमोट कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्तिक हाल ही में दिल्ली पहुँचे थे और अपने फ़िल्म का प्रमोशन किया। फिल्म के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। जिसमें वो ब्लैक जींस और टी शर्ट के साथ ग्रीन कोट पहने हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन अपने दम पर करियर बनाया है जो कि इन दिनों लाखों प्रसंशकों के दिलों पर राज करते हैं।

कृति सेनन ने निभाई ये भूमिका

फिल्म शहजादा का ट्रेलर भी कुछ दिन पहले ही सामने आ चुका है। जो कि एक एक्शन मूवी होने के साथ- साथ कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के टाइटल की तरह कार्तिक वाकई में शहजादे का किरदार ही निभा रहे हैं। फिल्म में वो एक रॉयल फैमिली के बेटे रणदीप के किरदार में हैं जो कभी अपने परिवार के लिए लड़ता है। इस फिल्म में कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों एक साथ कॉमेडी फिल्म में नजर आ चुके हैं।

इसे शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा कि, “शहजादा की तरह महसूस करना .. दुनिया के शीर्ष पर, सचमुच”

17 फरवरी को होगी रिलीज

फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल सेमत राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इनके फैंस लंबे समय से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जिनका इंतजार आखिरकार कल खत्म होने वाला है। 17 फरवरी को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। जिसके लिए अभी से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews