शर्लिन चोपड़ा ने हटवाया ब्रेस्ट इंप्लांट, सिलिकॉन से हुई दिक्कत के बाद लोगों को दी दूर रहने की सलाह

अपने बोल्ड अवतार को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में दर्शकों को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपना ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है और लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।
Sherlyn Chopra

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा हमेशा अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं से वह हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। कुछ दिनों पहले उन्हें यह कहते हुए देखा गया था कि वह ब्रेस्ट इंप्लांट हटाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इंप्लांट करवाया था जिसकी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहती है।

इस इंप्लांट की वजह से एक्ट्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद अब उन्होंने वापस से सर्जरी करवाई है। सर्जरी के इस एक्सपीरियंस को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से 825 ग्राम का सिलिकॉन ढोना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

शर्लिन ने हटवाया इंप्लांट

अपनी शेयर की गई क्लिप में एक्ट्रेस ने बताया कि इस इंप्लांट की वजह से उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यही कारण रहा कि उन्होंने इस इंप्लांट को हटाने का फैसला लिया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर बहकावे में ना आने और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का आग्रह किया है।

वीडियो में दिया संदेश

शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं भारी बोझ मेरे सीने से हटा चुकी हूं। इसमें से हर एक 825 ग्राम का था। इन्हें हटाने के बाद में तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश की युवा पीढ़ी से मेरी यह गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर किसी भी गलत तरीके के प्रभाव में आकर अपने शरीर के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें।”

युवाओं को दी सलाह

एक्ट्रेस ने कहा कि “आप जो भी करवा रहे हैं उसके फायदे के साथ-साथ नुकसान पर विचार करने की बहुत जरूरत है। आप अपने मेडिकल एक्सपर्ट और परिवार से चर्चा कर सकते हैं। किसी भी तरह की जल्दी ना करें और भीड़ का हिस्सा बिल्कुल ना बने। प्रामाणिकता और वास्तविकता की हिफाजत करना जरूरी है।” एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ानोट भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “मैं इस बात पर विश्वास करता हूं कि आपको अपनी जिंदगी में किसी भी तरह के बाहर के साथ नहीं जीना चाहिए। ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। मैं अपनी टीम और डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने सर्जरी और इसे हटाने में मेरी मदद की है।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews