पति राज कुंद्रा से अलग हो रही हैं Shilpa Shetty? क्रिप्टिक पोस्ट ने उड़ाए फैंस के होश

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी फिटनेस के दीवाने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग हैं। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा भी हमेशा सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म ‘UT 69’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो उनकी ही बायोपिक है। दरअसल, राज कुंद्रा इस फिल्म के जरिए अपने ऊपर लगे पोर्नोग्राफी मामले की कहानी जनता के सामने पेश करना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी शानदार दिखाई दे रहा है और अब राज ने अपना मास्क भी उतार फेंका है और मीडिया से रूबरू हुए हैं।

हालांकि, इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए सेपरेशन का ऐलान किया है, जिसे देखकर सभी चौंक गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया हैंडल X पर एक ट्वीट किया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं।

अलग हुए राज और शिल्पा

राज कुंद्रा ने बीती रात एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “अब हम अलग हो गए हैं और आप लोगों से गुजारिश है कि इस मुश्किल वक्त में हमारा थोड़ा साथ दें।” हालांकि, उन्होंने यहां पर कहीं भी शिल्पा शेट्टी का नाम नहीं लिया है और उनकी इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इसे अपनी फिल्म से जोड़ते हुए बोल रहे हैं।

राज और शिल्पा के अलग होने की अब तक कोई भी बातें सामने नहीं आई है। जब कुंद्रा पर केस लगा था और वह जेल में थे तब भी शिल्पा शेट्टी ने बाहर रहते हुए उनका पूरा समर्थन किया था और वह हर वक्त अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई दी थी। इस बात का जिक्र खुद फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राज कुंद्रा ने किया और अपनी पत्नी की जमकर तारीफ करते हुए यह कहते नजर आए थे कि मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस ने उनका हर तरह से साथ दिया। ऐसे में उनका यह क्रिप्टिक पोस्ट कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

फैंस ने किए सवाल

राज कुंद्रा का यह ट्वीट सामने आने के बाद लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं क्योंकि उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह शिल्पा शेट्टी से अलग हो सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा तो दूसरे ने कहा कि शायद यह अपने मास्क की बात कर रहे हैं। इसके अलावा कई तरह के कमेंट इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं।

कब आएगी फिल्म

‘UT 69’ की बात करें तो इस फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार तरीके से रिलीज किया गया है। जिसमें जेल में बिताए गए राज कुंद्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पल दिखाए गए हैं। इस बायोपिक में राज खुद ही खुद की भूमिका पर्दे पर निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। वो जेल में बिताए दिनों की कहानी इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। 3 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews