वेडिंग एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा पर लुटाया प्यार, हसबैंड ने भी शेयर किया प्यारा वीडियो

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ आज अपनी शादी को 14वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें अपने पति के साथ कई सारी रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है और अपने हसबैंड को इस खास दिन की बधाई दी है।

शिल्पा ने राज को किया विश

22 नवंबर को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति पर जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरों की स्लाइड्स से बना एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने तेरे बिना जिया जाए ना सॉन्ग एड किया है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा “14 साल, तुम्हें ढेर सारा प्यार। मेरी कुकी, तुम मेरा हैप्पी प्लेस हो।”

राज ने भी किया विश

राज कुंद्रा ने भी अपनी पत्नी को खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। उन्होंने शिल्पा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “14 साल एंड यू जस्ट लुकिंग लाइक ए वाऊ। 14 वीं सालगिरह मुबारक हो शिल्पा शेट्टी।”

View this post on Instagram

A post shared by Raj Kundra (@onlyrajkundra)

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की खूबसूरत वीडियो सामने आने के बाद फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है और बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता हर कोई इन्हे विश करता दिखाई दे रहा है। बता दें कि राज कुंद्रा कुछ समय पहले अश्लील वीडियोग्राफी मामले में फंस गए थे जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, के बाद में सब कुछ ठीक हो गया और वह बाहर आ गए लेकिन काफी समय तक उन्हें मास्क में देखा गया। कुछ दिनों पहले जब उन्होंने अपनी इस जेल जर्नी पर बनी फिल्म UT69 रिलीज की हमें अपने चेहरे से मास्क हटाते हुए देखा गया। वो मास्क इसलिए लगा रहे थे क्योंकि वो अपनी कहानी सभी को बताना चाहते थे।

2009 में की थी शादी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक दूसरे से 22 नवंबर 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन्हें एक साथ 14 साल हो गए हैं और इनके दो प्यारे से बच्चे भी हैं। बेटे का नाम वियान तो बेटी का नाम समिशा कुंद्रा है। इन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews