Shilpa Shetty पहुंची वाराणसी, मां गंगा की आरती में हुई शामिल, Instagram पर वीडियो किया शेयर

Shilpa Shetty पहुंची वाराणसी, मां गंगा की आरती में हुई शामिल, Instagram पर वीडियो किया शेयर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा Shilpa Shetty आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी, जहां से उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा और अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दीं। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। केवल इतना ही देश-विदेश में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री के रुप में उन्हें जाना जाता है जो कि सोशल मीडिया (Shilpa Shetty) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, वो बाबा की नगरी वो वाराणसी आई और गंगा आरती में शामिल हुई। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें – 2 साल की बेटी के साथ हौज में कूदी महिला, ससुराल वालों के तानों से थी परेशान 

शिल्पा शेट्टी ने काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान वह गंगा आरती में शामिल हुईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर किया। जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया कि, “मुझे यह पसंद है कि शिल्पा शेट्टी एक सेलिब्रिटी होने के नाते हमारी संस्कृति को जीवित रखती हैं। साथ ही, कई अन्य लोगों को इसका पालन करने के लिए प्रेरित करती हैं। कुछ लोग इसे दिखावा कहेंगे, ठीक है लेकिन वह कम से कम कुछ कर रही हैं। वरना दूसरे सब तो पश्चिमी सभ्यता को फॉलो कर रहे हैं जबकि एक यूजर ने लिखा कि बनारस दुनिया की सबसे डिवाइन और पवित्र जगह है। जय महादेव जय गंगा मैया।

यह भी पढ़ें – Indore: मारपीट पर उतारू हुए नशे में धुत युवक-युवती, वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। उनकी पहली “बाजीगर” थी, जिसमें उन्होंने काजोल की बहन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही थी। बता दे शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। “बाजीगर”, “अपने”, “मैं खिलाड़ी तू अनाडी”, “धड़कन”, “कर्ज” जैसी फिल्म करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ शिल्पा ही छाई रही। अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। वहीं, शिल्पा शेट्टी को 1998 में आई फिल्म ‘परदेसी बाबू’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ‘जी बॉलीवुड गोल्ड अवार्ड’ भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें – Pakistan vs England : इंग्लैंड ने जीता टी-20 विश्व कप का खिताब, बेन स्टोक्स फिर बने हीरो

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews