धुरंधर की आंधी में नहीं टिक पाई शोले द फाइनल कट, अब वीकेंड पर दर्शक मिलने की उम्मीद

नए क्लाइमैक्स के साथ शोले द फाइनल कट सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड तो थे लेकिन अब कमाई देखकर लग रहा है कि इसका जादू नहीं चल रहा है।
Sholay The Final Cut

50 साल पुरानी फिल्म शोले अगर अब भी टीवी पर आ जाती है तो लोग इसे देखने बैठ जाते हैं। यह उस समय की सबसे जबरदस्त एक्शन फिल्मों में से एक है। जय वीरू की जोड़ी अब एक नई पहचान के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। बदले हुए क्लाइमैक्स के साथ थिएटर में एक बार फिर रिलीज किया गया है।

हमेशा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने शोले नहीं देखी होगी। पूरी या फिर आधी कभी ना कभी टीवी पर चलती हुई ये फिल्म देखने में आ ही गई होगी। जब यह पता चला था कि 50 साल बाद इसे फिर से सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है तो फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब लग रहा है की शोले द फाइनल कट दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है।

नहीं चला शोले द फाइनल कट का जादू

शोले को इस बार नए क्लाइमैक्स और नाम के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं और वह सीन भी डाले गए हैं जो ओरिजिनल मूवी में नजर नहीं आए थे। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक फिल्म की हवा टाइट है और पहले दिन यह केवल 0.3 करोड़ की कमाई कर पाई है। धुरंधर की आंधी में यह फिल्म बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। हालांकि, वीकेंड पर इसकी कमाई सुधरने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

वीकेंड पर दर्शकों का ध्यान शोले द फाइनल कट पर जा सकता है। वैसे भी दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिरकार फिल्म से कौन से सीन काटे गए थे जो उन्हें अब देखने को मिलने वाले हैं। दरअसल, 50 साल पहले सरकार के दबाव में आकर फिल्म का क्लाइमेक्स बदल दिया गया था। ऐसे में दर्शकों के साथ बॉलीवुड के सितारे भी फाइनल कट को लेकर उत्साहित हैं। अभिषेक बच्चन को इस बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए भी देखा गया था।

काफी एक्साइटेड थे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर यह कहा था की शोले द फाइनल कट को थिएटर में देखना उनके बचपन का सपना था जो पूरा होने जा रहा है। अपने पिता की इस फिल्म को लेकर अभिषेक काफी उत्साहित नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर शोले

दूसरी तरफ शोले सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कितने आदमी थे, यह हाथ मुझे दे दे ठाकुर, बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना जैसे डायलॉग जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इन मीम्स का मुकाबला धुरंधर के डकैत से हो रहा है। ऐसे में शोले द फाइनल कट कितने दिनों तक सिनेमाघरों में टिक पाती है। यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews