रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू, माता सीता का रोल प्ले करेंगी ये अभिनेत्री

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor : इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म ने पिछले दो दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। ट्रेड जानकारी और बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में है तो वहीं बॉबी देओल विलन का रोल प्ले करते नजर आए हैं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है। इसी बीच एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…

‘रामायण’ की शूटिंग शुरू

दरअसल, रणबीर कपूर एक बार फिर एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जल्द ही वह नितेश तिवारी की फिल्म “रामायण” का हिस्सा बनने वाले हैं। जिसके एक पार्ट की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। वहीं फिल्म के मुख्य किरदारों की शूटिंग साल 2024 के मार्च से शुरू की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के ऑस्कर विनर टेक्निकल क्रू के साथ कोलैबोरेशन किया गया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो.. शूटिंग पिछले 20 दिनों से चल रही है जो कि आने वाले और डेढ़ महीने जारी रहेगी।

अगले साल से शूटिंग होगी चालू

फिल्म में जितने भी मुख्य किरदार हैं वह अगले साल से अपनी शूटिंग का चालू करेंगे। मूवी में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के अलावा केजीएफ एक्टर फेम यस भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि रामायण की शूटिंग उतनी ही तेज गति से की जा रही है जितनी हॉलीवुड की अवतार फिल्म की शूटिंग की गई थी। वहीं, फिल्म को बेहतर बनाने के लिए वीएफएक्स (VFX) के स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल कर सैनिकों और राजा-महाराजाओं के ड्रेस में थोड़ा चेंजमेंट होगा। वहीं, फैंस फिल्म के लिए दर्शन बड़ी बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

माता सीता का रोल प्ले करने वाली थी ये अभिनेत्री

हालांकि, फिल्म में सीता का रोल प्ले करने के लिए पहले आलिया भट्ट का नाम तय किया गया था लेकिन उनके बिजी शेड्यूल और प्रोजेक्ट की डेट क्लास करने के कारण उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद मार्क्स ने साई पल्लवी को फिल्म के लिए कास्ट किया है। वहीं, हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews