जल्द शुरू होगी फिल्म ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग, आलिया-रणवीर की जोड़ी फिर बिखेरेगी जलवा

Baiju Bawra

Baiju Bawra: बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्म मेकर्स में से एक संजय लीला भंसाली के फिल्मी प्रोजेक्ट ‘बैजू बावरा’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग लगातार टल रही थी लेकिन अब इसे लेकर एक कई अपडेट सामने आई है। संजय ने इस फिल्म में स्टार कास्ट के तौर पर आलिया भट्ट और रणवीर कपूर को चुना है। इन दोनों को हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई है और वह इन्हें एक बार फिर साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं।

जल्द शुरू होगी शूटिंग

संजय लंबे समय से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। अब आ रही खबरों के मुताबिक सब कुछ ठीक चल रहा है और जल्द ही इसे फ्लोर पर उतारा जा सकता है। अगले साल फरवरी तक इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। आलिया फिलहाल फिल्म ‘जिगरा’ में की शूटिंग में व्यस्त हैं और वहां से फुरसत मिलते ही वो इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगी।

तैयारी में जुटे आलिया रणवीर

आलिया अभी ‘जिगरा’ में व्यस्त हैं, जो जनवरी में कंप्लीट होगी। लेकिन इस बीच वो ‘बैजू बावरा’ को लेकर भी तैयारी कर रही हैं। रणवीर और मेकर्स के साथ बातचीत कर उन्होंने इसे लिए शूटिंग डेट्स फाइनल कर ली है। रणवीर भी फिलहाल अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग पूरी करेंगे और उसके बाद ‘बैजू बावरा’ पर काम शुरू करेंगे। अगले साल फरवरी में इसका पहला शेड्यूल शुरू किया जाएगा जो मई तक चलेगा। दूसरा शेड्यूल मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। संजय खुद भी अभी अपनी वेब सीरीज हीरामंडी में व्यस्त हैं। यह सभी अपने-अपने प्रोजेक्ट से फ्री होने के बाद नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अब संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में आलिया और रणवीर की जोड़ी क्या धमाल में जाती है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews