Golmaal 5: जल्द दर्शकों को गुदगुदाएगी गोलमाल की अगली किश्त, Shreyas Talpade ने दिया अपडेट

Golmaal 5

Golmaal 5 Update: गोलमाल बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की सफलतम और चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक है जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। फिल्म के अब तक चार हिस्से आ चुके हैं जिन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार बरसाया है। इसी बेहतरीन रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने गोलमाल 5 लाने का फैसला किया था और इसे लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी है।

वहीं अब फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले श्रेयस तलपडे को इस बारे में बात करते हुए देखा गया है। एक्टर का बयान सामने आने के बाद अब फैंस के बीच इस फिल्म के जल्द ही आने को लेकर फिर से उम्मीद देखी जा रही है।

Golmaal 5 पर नया अपडेट

गोलमाल फ्रेंचाइजी में अजय देवगन, तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे को लीड रोल में देखा जाता है और इसके पांचवें हिस्से को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। एक्टर ने इस बारे में अपडेट देते हुए कहा कि फैंस को इस फिल्म का जितना इंतजार है, उतना ही हम भी इसके लिए एक्साइटेड हैं।

कोरोना से पहले इस फिल्म का ऐलान किया गया था लेकिन उसके बाद चीजों में बहुत बदलाव आ गया है। फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल हमें इस बारे में जानकारी नहीं है सिर्फ रोहित शेट्टी ही सब कुछ जानते हैं। एक्टर का बयान सामने आने के बाद ये कहा जा रहा है कि कोई ना कोई बड़ी खबर जल्द ही सामने आ सकती है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बेहतरीन रहा गोलमाल का सफर

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल साल 2008 में रिलीज की गई थी और उस समय अजय देवगन और अरशद वारसी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। कोरोना महामारी आने से पहले अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने साथ में इसकी अगली किश्त लाने का ऐलान किया था। अब बेहतरीन कलाकारों की कॉमेडी से सजी यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कब करेगी यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews