Sidharth Kiara Love Story: पार्टी में हुई सिद्धार्थ और कियारा की मुलाकात, फिर ऐसे इश्क चढ़ा परवान

Sidharth Kiara Love Story

Sidharth Kiara Love Story: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह जानकारी सामने आ रही है कि 6 या 7 फरवरी को कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाला है। दोनों जैसलमेर पहुंच चुके हैं जहां उनके साथ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल है। अपने रिलेशनशिप से लेकर शादी के पड़ाव तक पहुंचने तक कभी भी कपल को खुलकर बात करते हुए नहीं देखा गया। 4 साल तक एक दूजे को डेट करने के बाद अब यह शादी करने जा रहे हैं लेकिन उसका भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। आज हम आपको कपल की लव स्टोरी से रूबरू करवाते हैं।

जानें Sidharth Kiara Love Story

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ इस फिल्म में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और बातें करना शुरू किया। इस बारे में बात करते हुए करण जौहर के चैट शो में कियारा ने कहा था कि लस्ट स्टोरीज की रैपअप पार्टी थी। जहां हम अचानक ही मिले और मैं उस रात को नहीं भूल सकती हूं।

साथ में मनाया न्यू ईयर 2020

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग की खबरें इस समय तक उड़ने लगी थी। ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब दोनों ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म शेरशाह साइन की थी और यह खबर जोर पकड़ रही थी कि दिसंबर 2019 में दोनों साथ रहेंगे और नए साल की शुरुआत करेंगे। इनके एक साथ साउथ अफ्रीका जाने की खबर भी सामने आई थी। जबकि ना ही कोई तस्वीर देखी गई थी और ना यह जाते हुए स्पॉट हुए थे।

कियारा के बर्थडे में पहुंचे सिद्धार्थ

जुलाई 2021 में जब कियारा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था तो उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सामने आई वीडियो में कियारा अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही थी, जहां सिद्धार्थ भी दिखाई दिए थे। इसके बाद फैंस के बीच यह खबर चलने लगी थी कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी पक रही है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

शेरशाह के प्रमोशन में दिखी केमिस्ट्री

सिद्धार्थ और कियारा जब अपनी फिल्म शेरशाह का प्रमोशन कर रहे थे तब उनकी कुछ जबरदस्त तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी। उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था और ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन भी कपल के बीच रिलेशन होने की खबरें हर जगह चल रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

चैट शो में कबूला रिश्ता

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कभी भी ऑफिशियल रूप से अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया। लेकिन जब यह दोनों करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे तब दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई सारे हिंट दिए थे। सिद्धार्थ ने भी अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचने की बात कही थी।

इंस्टाग्राम पर नजर आया प्यार

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना 38 वां बर्थडे मनाया है। इस मौके पर कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर से साफ हो गया था कि दोनों वाकई एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। अब फाइनली ये अपने रिश्ते को अगली स्टेप पर ले जाते हुए शादी करने जा रहे हैं। फैंस को इन्हें सात फेरे लेते देखने का बेसब्री से इंतजार है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews