Sidharth Malhotra की इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई धूम, कल Kiara संग शादी की करेंगे अनाउंसमेंट?

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस कपल ने अपने रिलेशनशिप का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भले ही ना किया हो लेकिन फिर भी यह फैंस का फेवरेट है। काफी समय से यह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी भी इन्हें खुल कर बात करते हुए नहीं देखा गया। इन दिनों हर जगह दोनों की शादी की चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि 6 फरवरी को कपल सात फेरों के बंधन में बंध जाएगा।

इन्हीं बातों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने धमाल मचा दिया है। पोस्ट को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और उन्हें यही लग रहा है कि सिद्धार्थ कियारा के साथ अपनी शादी का अनाउंसमेंट करने वाले हैं। एक्टर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और हर जगह इसकी चर्चा की जा रही है।

Sidharth Malhotra ने डाली पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी कोई ना कोई पोस्ट सामने आती रहती है। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है कि वह कोई बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं। अब एक्टर क्या अनाउंसमेंट करने वाले हैं इस बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। सभी का ध्यान इसी तरफ जा रहा है कि सिद्धार्थ शायद कियारा के साथ अपनी वेडिंग डेट अनाउंस करेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि वह हाल ही में किसी ब्रांड के साथ जुड़े हैं और शायद उसी के बारे में अनाउंसमेंट करने वाले हैं। चर्चाओं का दौर तो जारी है लेकिन यह अनाउंसमेंट किस बारे में होगा यह तो कल ही सामने आ पाएगा।

लंबे समय से रिश्ते में है कपल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मुलाकात फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभाई थी और कियारा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। सेट पर हुई दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और यह उसी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने कभी अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया लेकिन इनडायरेक्टली तौर पर हमेशा एक दूसरे पर प्यार जताते हुए दिखाई दिए। फैंस को बेसब्री से कपल की शादी का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews