सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खोला कियारा आडवाणी का राज, शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शानदार केमिस्ट्री की वजह से हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर को एक्ट्रेस के मजेदार सीक्रेट शेयर करते हुए देखा गया।
Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। यह खूबसूरत सा कपल हाल ही में पेरेंट्स बना है और अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहा है। इसी बीच एक्टर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट रिवील किए हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की बॉन्डिंग दर्शकों के बीच बहुत फेमस है। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा ही चर्चा में रहती है और फैंस इनके बारे में सब कुछ जान लेना चाहते हैं। एक्टर को अपनी बेडरूम सीक्रेट और कियारा आडवाणी से जुड़े राज खोलते हुए देखा गया। इसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सिद्धार्थ ने खोला कियारा का राज (Sidharth Malhotra)

जब सिद्धार्थ मल्होत्रा कपिल शर्मा के शो में पहुंचे तब कॉमेडियन ने उनसे कई सारे मजेदार सवाल किए। कपिल ने पूछा कि आपकी और कियारा की शादी में झगड़ा किस बात पर होते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि कियारा को हमेशा गीजर ऑन चाहिए होता है क्योंकि वह गर्म पानी से नहाती है चाहे कितनी भी गर्मी क्यों ना पड़ रही हो। दूसरी तरफ मुझे हमेशा ठंडे पानी से नहाना पसंद आता है। एक्टर की बातें सुनने के बाद वहां मौजूद हर इंसान हंसता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि सिद्धार्थ अपनी फिल्म परम सुंदरी के प्रमोशन के लिए सेट कर पहुंचे थे तब उन्होंने यह बात शेयर की थी।

शादी से लेकर बच्चे तक का सफर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इनकी शादी खूब चर्चा में रही थी और तस्वीरें वीडियो भी बहुत वायरल हुए थे। अपनी शादी के 2 साल बाद 15 जुलाई 2025 को यह दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। बेटी के जन्म के कुछ समय पहले ही कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। इन्होंने अपनी बेटी का स्वागत तो कर लिया है लेकिन उसका चेहरा अभी तक दुनिया से छुपा कर रखा है। फिलहाल अपनी बेटी का नामकरण भी नहीं किया है।

दोनों सितारों का वर्क फ्रंट

इस ब्यूटीफुल कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में जाह्नवी कपूर के साथ परम सुंदरी में देखा गया। वहीं कियारा आडवाणी कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। अपने काम के बीच इस कपल को पैरंटहुड एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews