सलमान खान की फिल्म Sikandar की बल्ले-बल्ले, रिलीज से पहले ही की मोटी कमाई

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 28 मार्च को रिलीज होगी। अपनी रिलीज से पहले इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है। इसने अपने बजट का 50 फीसदी पैसा कमा लिया है।
Sikandar

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी आने वाले हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और 28 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘सिकंदर’ फिलहाल रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां फैंस इसे देखने को काफी ज्यादा एक्साइटेड है, तो दूसरी तरफ इसने बंपर कमाई भी शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स बेचे गए हैं। जिसकी वजह से इसने बजट का कई फीसदी हिस्सा कवर कर लिया है।

थिएट्रिकल राइट्स से सिकंदर की कमाई

फिल्म ‘सिकंदर’ के बजट को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस 400 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स को लेकर शानदार डील की है। फिल्म के सेटलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचे गए हैं। जिससे लगभग 165 करोड रुपए की कमाई हुई है। इससे प्रोडक्शन कॉस्ट निकल चुकी है।

Netflix ने खरीदे राइट्स

यह भी सामने आया है की पोस्ट थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं, जिनकी कीमत 85 करोड रुपए है। अगर फिल्म का थिएट्रिकल रिटर्न 350 करोड़ से ज्यादा रहता है तो नेटफ्लिक्स का यह बेस प्राइस 100 करोड़ तक जा सकता है।

Zee ने खरीदे म्यूजिकल राइट्स

इसके अलावा जी ने फिल्म के म्यूजिकल राइट्स 30 करोड रुपए और सैटेलाइट राइट्स 50 करोड रुपए में खरीदे हैं। इस तरह से अलग-अलग राइट्स भेज कर फिल्म ने रिलीज से पहले 50 फीसदी के लगभग बजट वसूल कर लिया है। अब रिलीज के बाद यह क्या धमाल में जाती है यह देखने वाली बात होगी।

28 मार्च को आएगी फिल्म Sikandar

फिल्म ‘सिकंदर’ ए आर मुरूगादास के डायरेक्शन में बनी है। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, और सत्यराज जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews