बिना चिल्लाए ही मन में खौफ भर देता था ये विलेन, रजनीकांत का लकी चार्म

साउथ के अभिनेता रजनीकांत की, तो वह रघुवरन के बिना फिल्म करना पसंद नहीं करते थे। इन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन इतनी ज्यादा फेमस हुई कि वह एक साथ "शिवाजी: द बॉस", "बादशाह", "अरुणाचलम", "राजा चिन्ना रोजा" जैसी बहुत सी सुपरहिट फिल्म में नजर आए।
Raghuvaran-Rajinikanth

Raghuvaran : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मसीहा रजनीकांत को थलाइवा के नाम से भी जाना जाता है, जो कि सबसे प्रसिद्ध और दर्शकों के प्रिय अभिनेताओं में शामिल है। उनकी डायलॉग और एक्टिंग बहुत ही बेहतरीन है, जो लोगों को इंटरटेन कर रही है। एक्टिंग करियर के अलावा पर्सनल लाइफ में भी अभिनेता का व्यवहार काफी अच्छा है। बता दें कि एक्टर को पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है, लेकिन एक ऐसा भी एक्टर था। जिनके बिना रजनीकांत फिल्म करने से मना कर देते थे।

अमूमन जब भी विलेन की बात आती है, तो कुछ ऐसे डरावने लुक वाले एक्टर का चेहरा नजरों के सामने आता है। हालांकि, 80 के दशक में कैसा विलन आया, जिसने इसकी परिभाषा ही बदल दी। उनका विलन का लुक नहीं था, लेकिन उनकी भारी आवाज ने ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक स्क्रीन पर उन्हें देखकर डर से कांप जाते थे। धीरे-धीरे वह हर एक्टर के फेवरेट बनते गए। वह हिंदी और साउथ के खतरनाक विलेन में शामिल है, जो एक वक्त पर रजनीकांत के लकी चार्म भी थे।

फिल्मी करियर

दरअसल, हम 80 और 90 दशक के खतरनाक विलेन रघुवरन के बारे में बात कर रहे हैं। जिनकी कुछ फेमस डायलॉग में “पैसों में बहुत गर्मी है, उसे बर्दाश्त करना सीखो वरना जल जाओगे…”, “जो बिकता है वही मेरे सामने टिकता है” जैसे डायलॉग काफी ज्यादा वायरल फेमस हुए थे। फिल्मी करियर की बात करें, तो रघुवरन ने साल 1982 में ‘यरुवधन मनिथन’ फिल्म से कैरियर की शुरुआत की थी, जो कि एक तमिल फिल्म है। उन्हें बहुत से नेशनल अवार्ड से भी शामिल किया जा चुका है। रघुवरन ने हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। जिनकी संख्या करीब 200 से अधिक है, उनकी पहली फिल्म काफी है, लेकिन पिक पॉइंट पर पहुंचा जब उन्होंने “सिल्क-सिल्क-सिल्क” साउथ फिल्म में काम किया। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था, जिसे सभी अभिनेताओं ने बहुत पसंद किया। साथ ही दर्शकों के दिल में भी एक अलग जगह बन गए।

रजनीकांत और रघुवरन की जोड़ी

बात करें साउथ के अभिनेता रजनीकांत की, तो वह रघुवरन के बिना फिल्म करना पसंद नहीं करते थे। इन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन इतनी ज्यादा फेमस हुई कि वह एक साथ “शिवाजी: द बॉस”, “बादशाह”, “अरुणाचलम”, “राजा चिन्ना रोजा” जैसी बहुत सी सुपरहिट फिल्म में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें के अनुसार, रजनीकांत ने मार्क्स के सामने एक साथ रखी थी। जिसमें वह उसी फिल्म में काम करेंगे, जिसमें रघुवरन को विलेन बनाया जाएगा, वरना वह फिल्म नहीं करेंगे। जिनकी बात को फिल्म डायरेक्टर टाल नहीं पाते थे, इसलिए दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

नाना पाटेकर ने किया रिप्लेस

रघुवरन हिंदी फिल्म के सुपरस्टार दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ भी फिल्म की है। जिसका नाम इज्जतदार है, जिसमें उन्होंने विलेन की ही भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने शिवा में काम किया। वह एकमात्र ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने हिंदी फिल्म के अलावा साउथ की सभी भाषाओं की फिल्म में काम किया था। हालांकि, बाद में नाना पाटेकर ने उनको रिप्लेस कर दिया था, लेकिन अधिक शराब पीने की वजह से वह बहुत कम ही उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews