दिवाली पर डबल धमाल, ‘सिंघम अगेन’ में ‘दबंग’ चुलबुल पांडे की एंट्री! कार्तिक की बढ़ी टेंशन

Singham Again: दिवाली पर सिनेमा प्रेमियों के लिए खास तोहफा, 'सिंघम अगेन' में इस बार 'दबंग' चुलबुल पांडे की धमाकेदार एंट्री होगी। इस सुपरहिट जोड़ से फिल्म में नया जोश आ जाएगा।
Singham Again

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बताई, जिसमें फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इतना ही नहीं सुनने में यह भी आया है कि अजय देवगन की फिल्म में सलमान खान भी नजर आ सकते हैं। यह जानने के बाद फैंस अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन और सलमान खान के पुलिस के गेटअप की तस्वीर ट्विटर पर वायरल हुई है। जिसके बाद से सलमान खान के कैमियो की खबरें चर्चा में आई। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ‘सिंघम अगेन’ में दबंग के अपनी फेम अवतार पुलिस वाले किरदार यानी इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे की भूमिका निभाएंगे।

रोहित शेट्टी ने सलमान खान को मनाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ‘सिंघम अगेन’ में एक खास कैमियो करने वाले हैं। जहां पर अपने प्रसिद्ध किरदार इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का रोल निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने सलमान खान को अपनी एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने के लिए मनाया है और सलमान खान ने भी बिना कोई सवाल किए इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।

कार्तिक आर्यन ने रिलीज़ डेट बदलने का किया अनुरोध

‘सिंघम अगेन’ इस दिवाली पर सिनेमाघर में धमाल मचाने के लिए तैयार है। लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट 1 नवंबर सामने आने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निर्देशक रोहित शेट्टी से अनुरोध किया है, कि वह फिल्म के रिलीज को पोस्टपोन कर दें।

इसका कारण यह है कि कार्तिक की अगली फिल्म ‘बिग बॉस 3’ भी दिवाली पर रिलीज होने वाली है। कार्तिक ने यह अनुरोध इसलिए किया है, ताकि दोनों फिल्में क्लेश ना हो। अब देखना यह होगा कि क्या रोहित शेट्टी इस अनुरोध पर अपना फैसला बदलते हैं, या फिर दोनों ही फिल्में क्लेश होंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

‘सिंघम अगेन’ की स्टारकास्ट

एक्शन से भरपूर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ फेस्टिव सीजन में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एक्शन फिल्म में आपको अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘सिंघम अगेन’ की सुपर कास्ट बहुत बड़ी है जिस वजह से लोग इसे लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में जबरदस्त एक्शन और रोमांस की उम्मीद की जा रही है। जिससे फैंस को एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews