Singham Again Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी सिंघम की दहाड़, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Singham 3 villain

Singham Again Release Date Announced: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में अपनी फिल्म भोला से धमाल मचाते हुए नजर आए थे और उनकी फिल्म की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की है और इसमें अजय के साथ तब्बू को भी देखा जा रहा है।

इसी बीच रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में थियेटर्स में कब धमाल मचाने वाले हैं।

ये है Singham Again Release Date

अजय देवगन की फिल्म सिंघम ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और सिंघम 2 को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। रोहित शेट्टी फिलहाल सिंघम अगेन पर काम कर रहे हैं और फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श को इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी देते हुए देखा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा हुआ है कि यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल अगस्त के महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन का वर्क फ्रंट

सुपर स्टार अजय देवगन ने ईद के मौके पर अपने फैंस को खास अंदाज में बधाई दी है और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को विश करते हुए नजर आए हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म भोला रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई भले ही ना की हो लेकिन दर्शकों ने अजय देवगन की एक्टिंग को पसंद किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

पिछले साल उनकी फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई थी, जिसने अपने पहले पार्ट की तरह ही खूब धमाल मचाया था और कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाती हुई नजर आई थी और अब आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और वह फिल्म का इंटरेस्टिंग स्लॉट देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews