एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं Smriti Irani, इस आइकॉनिक सीरियल के साथ करेंगी कमबैक

मिहिर की तुलसी यानी की स्मृति ईरानी एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने की तैयारी में है। राजनीति के साथ अब एक बार फिर उन्हें छोटे पर्दे पर अदाकारी करते हुए देखा जाने वाला है।
Smriti Irani

स्मृति ईरानी एक ऐसा चेहरा है जिन्होंने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक बेहतरीन नाम हासिल किया है। इंडियन टेलीविजन के सबसे चर्चित शो क्योंकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से उन्हें खूब पहचान मिली थी। अब इस शो की वापसी की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। शो में लीड किरदार के तौर पर एक्ट्रेस को देखा जाता था।

शानदार फैमिली ड्रामा में निभाए गए तुलसी वीरानी के किरदार से स्मृति घर-घर में मशहूर हो गई थी। यह किरदार इतना ज्यादा फेमस हुआ था कि लोग उन्हें उनके असली नाम की जगह तुलसी के नाम से पहचानने लगे थे। खबर आ रही है कि दूसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब स्मृति एक्टर होने से ज्यादा राजनेता है इस वजह से पूरी शूटिंग जेड प्लस सिक्योरिटी में की जा रही है। एकता कपूर इस शो की निर्माता हैं और बताया जा रहा है कि जून 2025 में इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा।

खास होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी

साल 2000 से लेकर 2008 तक इस सीरियल ने टेलीविजन इंडस्ट्री को नया मुकाम देने का काम किया। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी ने मिहिर और तुलसी के किरदार से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। यह खबर भी सामने आ रही है कि अमर उपाध्याय को एक बार फिर मिहिर की भूमिका में देखा जा सकता है।

सिक्योरिटी के बीच शूटिंग करेंगी Smriti Irani

शो की शूटिंग से जुड़ी जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई है। स्मृति, अमर और एकता के फोन को छोड़कर बाकी सारे मोबाइल टेप किए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जानकारी बाहर ना आ सके। सेट के आसपास केवल सीमित लोगों को आने की अनुमति है बाहर के लोग यहां नहीं आ सकते।

एक्साइटेड हुए फैंस

इस शो के पहले सीजन में मंदिरा बेदी, हितेन तेजवानी, मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना जैसे सितारों को भी देखा गया था। अब बताया जा रहा है कि करिश्मा और मौनी कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। इस शो को लेकर हितेन तेजवानी भी काफी एक्साइटेड नजर आए। उनका कहना है कि अगर उन्हें बुलाया जाता है तो वह शो में जरूर काम करेंगे।

कैसा रहा स्मृति का करियर

स्मृति ईरानी ने साल 2003 में बीजेपी को ज्वाइन किया था। 2014 से लेकर 2024 तक उन्होंने अलग-अलग मंत्रालय के जिम्मेदारी संभाली। अब ऐसे में एक्टिंग की दुनिया में उनकी वापसी से दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस शो के डेढ़ सौ एपिसोड के होने की बात कही जा रही है। अब ये दर्शकों को पहले सीजन की तरह बांध पता है या नहीं यह तो इसके शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews