सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई Ananya Panday की हाइट, जमकर हुई ट्रोल

सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई Ananya Panday की हाइट, जमकर हुई ट्रोल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर एक्ट्रेस का मजाक बनाते हैं और उन्हें ट्रोल करते दिखाई देते हैं। फिल्म लाइगर में अपनी एक्टिंग के चलते भी वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी और लोगों ने उनके बारे में बहुत सी बातें कही थी। अब एक बार फिर अनन्या अपने लुक्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

सोशल मीडिया पर अनन्या की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या ने ब्लैक कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना है। जिसमें वह लग तो खूबसूरत रही हैं लेकिन नेटीजंस को उनकी हाइट रास नहीं आ रही। इस आउटफिट के साथ अनन्या ने हाई हील्स पहनी है जिसकी वजह से उनकी लंबाई जरूरत से ज्यादा नजर आ रही है और उनके आसपास खड़े हुए लोग उनसे बहुत छोटे लग रहे हैं।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जियों का दाम, देखें 28 सितंबर 2022 का मंडी भाव

अनन्या की यह तस्वीरें जैसे ही सामने आई ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि यह सर्कस के जोकर की तरह लग रही हैं। दूसरे यूजर का कहना था कि दुग्गल साहब एयरटेल टॉवर बन गए हैं। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें बुर्ज खलीफा की छोटी बहन बता दिया। फैंस को जहां एक्ट्रेस की तस्वीरें पसंद आई है और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर ट्रॉलर्स एक्ट्रेस की टांग खिंचाई करने में लगे हुए हैं.

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार अनन्या पांडे को साउथ हीरो विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में देखा गया था। फिल्म में अपनी एक्टिंग के चलते अनन्या का काफी मजाक बना था। अनन्या पांडे अब जल्द ही आयुष्मान खुराना की साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में धमाल मचाती दिखाई देंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews