सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं भाया Sonam Kapoor का ये बर्ताव, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Sonam Kapoor Viral Video

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जबसे उन्होंने बेटे को जन्म दिया है उसके बाद से ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से उन्होंने फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनम कपूर इस समय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक को लेकर एक ट्वीट किया था और इसके अलावा उनकी एक तस्वीर पर भी जमकर बवाल मचा हुआ है।

सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में ही हैं और घूमने के लिए जब वह बाहर निकली तो यहां के ट्रैफिक ने उन्हें परेशान कर दिया। जबरदस्त ट्रैफिक देखकर सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे जुहू से बैंडस्टैंड जाने में एक घंटा लग गया है। हर जगह सड़कें खुदी में पड़ी है और कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। प्रदूषण भी बहुत ज्यादा है आखिर यह सब हो क्या रहा है? सोनम कपूर के इस ट्वीट के सामने आते हैं इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आना शुरू हो गए।

Sonam Kapoor पर भड़के यूजर्स

एक यूजर ने उनके इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि दिल्ली वालों देख लो मुंबई में ट्रैफिक की बातें हो रही हैं। दूसरे यूजर का कहना था कि पापा की परी उड़ कर चली जाओ। एक अन्य यूजर ने यह भी कहा कि जब सालों पहले तुम्हारा घर बना होगा तब भी प्रदूषण हुआ होगा और तुम कौन सा प्रदूषण मुक्त कार में घूम रही हो। एक अन्य यूजर ने यह भी कहा कि सारा कंस्ट्रक्शन रोक दो मैडम को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने सोनम का सपोर्ट किया है और कहा है कि उन्हें भी मुंबई के ट्रैफिक की वजह से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दूसरी ओर एक्ट्रेस की एक ओर बात ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है जिसकी वजह से उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रही हैं। इसके लिए वह योगा और एक्सरसाइज की मदद ले रही हैं। मुंबई के एक योगा सेंटर के बाहर हाल ही में उन्हें देखा गया जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में सोनम का व्यवहार लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। दरअसल हुआ कुछ ऐसा है कि वीडियो में एक शख्स सोनम कपूर को चप्पले पहना रहा है।

एक्ट्रेस का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा कि यह भी ठाठ है चप्पल पहनने के लिए भी आदमी रखा है। दूसरे यूज़र ने कहा कि चप्पलों के पास भी खुद नहीं जा सकती इतना अमीर होना भी बेकार है। कई लोग उन्हें नेपोटिज्म की उपज कहते भी दिखाई दिए।

हालांकि, इस बारे में सोनम कपूर को लेकर कुछ लोगों ने सफाई भी दी है और बताया है कि डिलीवरी के बाद से वह बैक पेन की समस्या से जूझ रही हैं इसलिए उन्हें सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को शोम मखीजा के डायरेक्शन में डायरेक्ट किया जा रहा है और लंबे समय बाद यह सोनम की वापसी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews