
Society Achievers Award 2023 : मुंबई में 26 नवंबर को सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बड़े-बड़े अभिनेता-अभिनेत्री नजर आए। बता दें कि इस इवेंट में सुनील शेट्टी, मधुर भंडारकर, अहाना कुमरा जैसे बड़े एक्टर्स पहुंचे थे। इस दौरान सभी के लुक और स्टाइल ने फैंस को अपनी और आकर्षित किया। इस इवेंट में अहाना कुमरा शिमर स्लित ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आई तो वहीं डायरेक्टर मधुर भंडारकर फॉर्मल आउटफिट में नजर आए। सभी ने इवेंट के दौरान तरह-तरह के पोज दिए।
सोनिया बंसल भी पहुंची
वहीं, बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल भी यहां पहुंची थी। इस दौरान वह व्हाइट कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दें कि वह सीजन से बाहर निकल जाने वाली प्रतिभागियों में से सबसे पहले कंटेस्टेंट थी। वहीं, गीता बसरा भी ग्रे सिल्क साड़ी में नजर आई। इसके अलावा, बाबिल खान भी ब्लैक आउटफिट में दिखे जो कि कुछ दिन पहले “द रेलवे मैन” वेब सीरीज में नजर आए थे। यह वेब सीरीज 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
संगठनों को किया सम्मानित
सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड समाज और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित किया। यह अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करता है चाहे वह शिक्षा, सामाजिक सेवा, विज्ञान या किसी अन्य क्षेत्र में हो। इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना होता है जो समाज में बदलाव लाने और समाज की भलाई के लिए मेहनत कर रहे होते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

