‘Son Of Sardaar 2’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन में घुसी सनी देओल की आत्मा, डायलॉग्स ने मचाया धमाल

अजय देवगन की शानदार फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के मजेदार ट्रेलर ने लोगों को लोटपोट कर दिया है।
Son Of Sardaar 2

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल, वो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं गर्दा उड़ा देते हैं। लंबे समय से फैंस उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2 ) का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक सीन दिखाए गए हैं। जिनमें से कुछ ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया है। ट्रेलर में अजय देवगन की कॉमेडी और संजय मिश्रा के पंच दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इसमें एक्शन इमोशन और कॉमेडी का भरपूर डोज दिया गया है। इस फिल्म में दर्शकों को 12 सितारों की एक्टिंग का जलवा देखने को मिलेगा।

रिलीज हुआ ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर

15 दिन पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के रोमांस ने बहुत चर्चा बटोरी थी। अब एक्शन और कॉमेडी से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर लोगों के दिल जीत रहा है। इसमें जस्सी को अपनी शादी के लिए क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं इसकी झलक दिखाई गई।

मजेदार है ट्रेलर

2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में एक से बढ़कर एक पंच लाइन दी गई है। इसे देखने के बाद आप तुरंत ही टिकट बुक करने के बारे में सोचने लगेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में पहली फिल्म के कुछ सीन दिखाए गए हैं। जिसमें संजय दत्त और बिंदु दारा सिंह जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्में अजय देवगन और संजय मिश्रा के एक से बढ़कर एक डायलॉग है जिन्हें सुनकर हर कोई लोटपोट हो रहा है।

डायलॉग्स है शानदार

जब आप ट्रेलर देखेंगे तो आपको कभी हंस भी दिया करो। हाय रब्बा बेबे तो फोल्ड हो गई। बोतल के ढक्कन पर मक्खी बैठी थी जट्ट ने रगड़ कर रख दिया जैसे डायलॉग सुनने को मिलेंगे। फिल्म के कुछ सीन में अजय देवगन को सनी देओल के बॉर्डर वाले सीन भी रिक्रिएट करते हुए देखा जा रहा है। ये दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

कब आएगी फिल्म

अजय देवगन के साथ इस फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, संजय दत्त, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, बिंदु दारा सिंह, नीरू बाजवा, शरत सक्सेना, अश्विनी कालकेसकर, साहिल मेहता जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में मुकुल देव का किरदार भी है जब इस दुनिया में नहीं रहे। ये उनकी आखिरी फिल्म है। बता दें कि विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 25 जुलाई को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews