‘सन ऑफ सरदार 2’ का धांसू टीजर रिलीज, जानें कब आएगी अजय देवगन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म

अपनी शानदार फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के साथ अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। पहले हिस्से के 13 साल बाद आ रही इस फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।
Son of Sardaar 2

साल 2012 में अजय देवगन ने अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब 13 साल बाद इसका सीक्वल ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ रिलीज किया जाने वाला है। कुछ समय पहले इसकी अनाउंसमेंट की जा चुकी है।

फिल्म के दूसरे हिस्से को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच मेकर्स ने अपकमिंग मूवी का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई है।

सन ऑफ सरदार 2 का टीजर रिलीज

अजय देवगन लगातार ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पोस्टर और फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने लेटेस्ट टीजर अपने ऑफिशियल एक हैंडल पर शेयर कर दिया है। इस टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोमांच, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होने वाला है। इस बार जस्सी रंधावा पंजाब नहीं बल्कि विदेश में धमाल मचाएगा।

कैसा है Son Of Sardaar 2 का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है की जस्सी एक विदेशी शादी के चक्कर में फंस जाता है। सारे ट्विस्ट और टर्न फिल्म को यहीं से मिलते हैं। 49 सेकंड के टीजर में दर्शकों को काफी एंटरटेन किया गया है। यही वजह है की फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

नजर आई स्टारकास्ट

टीजर वीडियो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की झलक दिखाई दे रही है। आपको इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, बिंदु दारा सिंह, नीरू बाजवा, रवि किशन, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना और मुकुल देव जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

कब आएगी फिल्म

आप फिल्म का टीजर वीडियो देखने के बाद हर किसी को इसके रिलीज होने का इंतजार है। आपको बता दें कि इसे 25 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews