MP Breaking News

पति के साथ मस्जिद पहुंची Sonakshi Sinha, ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में अपने पति जहीर के साथ अबू धाबी की एक मस्जिद में जाते हुए देखा गया। यहां से उनकी तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। जब से उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी की है, तब से सोशल मीडिया पर उनका कोई ना कोई फोटो और वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। हाल ही में वह अपने पति के साथ अबू धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंची। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

सोनाक्षी, जहीर के साथ इन दिनों अबू धाबी में है और करवा चौथ के दिन वह यहां की मस्जिद में पहुंची। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। इसके बाद कुछ लोग उन्हें मस्जिद के अंदर जूते पहन कर जाने की बात पर ट्रोल करने लगे। इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट (Sonakshi Sinha)

सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इसमें यह दोनों मस्जिद में तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। सोनाक्षी ने हरे रंग का प्रिंटेड सलवार सूट पहना है और अपने माथे को दुपट्टे से ढक कर रखा है। जहीर काली शर्ट और हरे रंग के ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा “थोड़ा सा सुकून मिला यही अबू धाबी में।”

लोगों ने दिए रिएक्शन

जब सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर किया तो अधिकतर लोगों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया। एक यूजर ने कहा कि “सोनाक्षी के लिए यह सामान्य है लेकिन दीपिका के लिए नहीं। दोनों एक ही मस्जिद गई और अपने हस्बैंड के साथ सुंदर लग रही थी। क्या हम लोगों को ट्रोल करना बंद कर उन्हें शांति से जीने दे सकते हैं?” वहीं एक ने कहा “मंदिर हो या मस्जिद आध्यात्मिक रूप से सिर ढकना बहुत ही आम बात है।” हालांकि, इन सब के बीच एक यूजर को एक्ट्रेस का जूते पहनकर मस्जिद जाना पसंद नहीं आया। इस बात पर उसने लिखा “जूते के साथ मस्जिद जाना बहुत ही बड़ा गुनाह है।”

एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जब एक्ट्रेस ने इस कमेंट को देखा तब यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने लिखा “इसलिए जूते के साथ अंदर नहीं गए ध्यान से देखो मस्जिद के बाहर हैं हम। जाने से पहले हमने जूते रखने की जगह देखी और उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है चलिए, अब आगे बढ़िए।”

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

हमेशा चर्चा में रहता है कपल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 2024 में 23 जून को अपने घर पर ही परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह बहुत ही निजी समारोह था जिसमें बस कुछ ही लोग शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई के बास्टियन में एक पार्टी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। कमाल की बात यह है कि इन दोनों ने शादी भी उसी दिन की जिस दिन एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करें हमेशा साथ रहने का वादा किया था। ये कपल हमेशा चर्चा में बना रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
पति के साथ मस्जिद पहुंची Sonakshi Sinha, ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब