सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पति संग अपनी प्राइवेट चैट, प्रेगनेंसी रूमर्स पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ हमेशा एंजॉय और मस्ती करती नजर आती हैं। अब उन्होंने अपनी व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Sonakshi Sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। वैसे शाहिद इकबाल के साथ जब से उनकी शादी हुई है वह तब से ही चर्चा में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ प्रैंक करते और हंसी खुशी जिंदगी गुजारते हुए नजर आते हैं। इनकी नोक झोंक भारी केमिस्ट्री को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

यह दोनों इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जिन्हें अपनी लव लाइफ की झलकियां इंटरनेट पर अक्सर शेयर करते हुए देखा जाता है। कोई वीडियो हो या फिर फोटो दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बताए गए लम्हे शेयर करते नजर आते हैं। अपनी शादी के बाद से यह बी टाउन उनके फेवरेट कपल बन चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

एक्ट्रेस ने लीक की व्हाट्सएप चैट

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर की शादी के बाद से ही लगातार एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की चर्चा हो रही है। हर जगह यह चर्चा चल रही है कि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि ऐसा नहीं है और अब एक्ट्रेस ने बता दिया है कि आखिरकार लोगों को क्यों इस बात का शौक होता है कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके पीछे कोई और नहीं बल्कि उनके पति जहीर इकबाल हैं।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha ने दिखाई प्राइवेट चैट

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति जहीर के साथ व्हाट्सएप चैट करती नजर आ रही हैं। इसमें रात 12:17 पर दही सोनाक्षी से पूछते हैं कि क्या उन्हें भूख लग रही है। इस पर सोनाक्षी रिप्लाई करती हैं और बोलती है कि बिल्कुल नहीं मुझे खिलाना बंद करो। इसके बाद जहीर रोने वाली इमोजी सेंड करते हैं। इस पर सोनाक्षी कहती हैं मैंने अभी तुम्हारे सामने डिनर किया है यह सब बंद करो। इसके बाद जहीर उन्हें लव यू बोलते हैं और वह भी लव यू मोर से रिप्लाई देती हैं। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब सब कुछ बंद करो जहीर इकबाल।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews