महाकाल की भक्ति में डूबी एक्ट्रेस सोनल चौहान, भस्मारती में हुई शामिल, नंदी के कान में कही मनोकामना

तेलुगु और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सोनल चौहान बाबा महाकाल के मंदिर पहुंची। यहां भस्मारती में भाग लेने के बाद उन्होंने बाबा को जल अर्पित किया।
Sonal Chauhan

बाबा महाकाल के दरबार में राजनेता से लेकर अभिनेता और अभिनेत्री सभी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्री महाकालेश्वर में बड़े-बड़े सितारों की गहरी आस्था देखने को मिलती है। इसी कड़ी में हिंदी और तेलुगु फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम करने वाली सुनील चौहान मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अभिनेत्री दर्शन करने के लिए रात 2 बजे मंदिर पहुंच गई थी। यहां लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्मारती का आनंद लिया। इस दौरान वो नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना बोलती नजर आई।

महाकाल की भक्ति में डूबी सोनल

बाबा महाकाल की आरती के समय सोनम को जाप करते हुए भक्ति में डूबा देखा गया। आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल की देहरी से जल अर्पित कर दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा को जल चढ़ाने के बाद सोनल ने नंदी जी का पूजन भी किया और उनके कान में अपनी मनोकामना बोलती नजर आईं। इसके बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से एक्ट्रेस का सम्मान भी किया गया।

 Sonal Chauhan
image credit: Sonal Chauhan instagram

कई फिल्मों में किया काम

सोनल के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में वह फेमिना मिस इंडिया और 2005 में ही मिस वर्ल्ड टूरिज्म की विजेता भी रही हैं। तेलुगु इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म रैंबो और हिंदी इंडस्ट्री में फिल्म जन्नत से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें आदिपुरुष और द घोस्ट जैसी पैन इंडिया फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। जन्नत के बाद वो पलटन और कमांडो 2 जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews