बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए Sonam Kapoor ने करवाया मेकअप, वायरल हुआ वीडियो

बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए Sonam Kapoor ने करवाया मेकअप, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रेगनेंसी के पूरे टाइम भी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की जिन्हे फैंस ने बहुत पसंद किया। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है और इस समय वह अपने पति और बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बता रही हैं। इसी बीच सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनम कपूर ने खुद ही यह वीडियो शेयर किया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में सोनम कपूर मेकअप करवाते हुए अपने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो हर किसी का दिल जीतता दिखाई दे रहा है।

Must Read- बेजुबानों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मिली धमकी, परिवारजनों को भी किया जा रहा परेशान

सोनम कपूर अपनी वैनिटी वैन में बैठी हुई है जहां वह मेकअप कराते हुए अपने बेटे को दूध पिला रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सोनम ने लिखा कि अपने घर आना और शूटिंग के लिए तैयार होकर अपने लोगों से मिलना बहुत अच्छा लगता है। सोनम का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनम की इस वीडियो पर उनके हस्बैंड आनंद आहूजा ने भी रिएक्शन दिया है। कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा तुम इसी लिए बनी हो तुम बहुत अच्छी मां हो।भी जानते हैं कि अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के बाद सोनम कपूर में काम से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में काफी वक्त बिताया। अपनी डिलीवरी के दौरान वह मुंबई वापस आ गई थी और अब लग रहा है कि वह जल्द ही काम पर वापसी करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews