आखिर किस बात पर फूटा सोनू निगम का गुस्सा, सोशल मीडिया पर दे डाली गाली

सोनू निगम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार मामला ब्लड डोनेशन (Blood donation) कैंप से जुड़ा है।इसके तहत सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने के बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का गुस्सा इस कदर फूटा की उन्होंने फेसबुक पर गालियां देना शुरु कर दिया है।

यह भी पढे़.. 7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, डीए को लेकर बैठक जल्द

हाल ही में सोनू निगम ने मुंबई (Mumbai) जुहू में लगाए गए रक्त दान शिविर में ब्लड डोनेट किया था,इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल (Troll) करना शुरु कर दिया। इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक यूजर ने लिखा आपने अच्छा काम किया लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनिए।  एक अन्य ने लिखा- आपका मास्क कहां है? एक यूजर ने कहा कि सर ये सब मास्क लगाकर भी हो जाता है, इसी तरह के कमेंट्स कई अन्य यूजर्स ने भी किए।

यह भी पढ़े.. Whatsapp की तरह Instagram भी यूजर्स के लिए लाया मजेदार नया फीचर

लगातार यूजर्स द्वारा ट्रोल किए जाने पर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपने फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।जिसका स्क्रीन शॉट तेजी से सोशल मी़डिया पर वायरल (Viral) हो रहा है। सोनू लिखते हैं जो यहां आइंस्टीन बनकर आए हैं उनको मेरा जवाब, वो इसी भाषा के हकदार हैं। गधों, उल्लू के पट्ठों, रक्तदान के वक्त मास्क पहनना मना है, कितना गिरोगे लेफ्टिस्ट?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews