सोनू सूद ने की पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश , कार जब्त उन्हें भी भेजा गया घर

Bhakt Niwas

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट।  सोनू सूद जाने-माने बॉलीवुड कलाकारों में से एक है।  कोरोना महामारी की शुरुआत से ही उनकी काफी चर्चा पूरे देश भर में है , उन्होंने इस दौरान लोगों की काफी मदद भी की। और मसीहा के रूप में उजागर हुये । लेकिन आज उनकी चर्चा उनके अच्छे काम के लिए बल्कि कुछ ऐसे काम के लिए है , जिसके लिए प्रशासन को  उनकी कार जब्त उन्हें घर भेजना पड़ा ।

यह भी पढ़े … International Boxing Tournament :- 17 भारतीय सदस्य टीम लेगी भाग , निखत ज़रीन करेंगी अभियान की शुरुआत

दरअसल ,  रविवार को सोनू सूद को सोनू सूद ने पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश की, इस दौरान उनकी कार को जब्त करके , उन्हें घर भेज दिया गया,।  बता दें कि उनकी बहन मालविका सूद  कांग्रेस कैंडिडेट की तौर पर मोगा से इलेक्शन लड़ रही है। मोगा के जिला पीआरओ प्रदीप सिंह का कहना है कि “आज सोनू सूद ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की लेकिन उनकी कार को जप्त कर के उन्हें घर भेज दिया गया और यदि वह अपने घर से निकलते हैं,  तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।”

बता दें कि फिलहाल पंजाब में वोटिंग प्रक्रिया जारी है विधानसभा की सभी  117 सीटों पर आज मतदान हो रहा है । चुनाव में 304 उम्मीदवार शामिल है , तो वहीं इस में से 93  महिलाएं हैं , उसी लिस्ट में सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी शामिल  है । कपिल शर्मा समेत कई बॉलीवुड सितारे भी मालविका सूद  को सपोर्ट कर रहे हैं,  तो वहीं उन्हें विदेश से भी लोगों के फोन आ रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews