जल्द देखने को मिलेगी ‘Gadar 2’ और ‘OMG 2’ के बीच कड़ी टक्कर, एडवांस बुकिंग में इस फिल्म का छाया जादू

जल्द देखने को मिलेगी ‘Gadar 2’ और ‘OMG 2’ के बीच कड़ी टक्कर, एडवांस बुकिंग में इस फिल्म का छाया जादू

Gadar 2 VS OMG 2 : ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। जिसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली है। ऐसे में दर्शकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है कि वो कौन सी फिल्म देखने जाएं। यह सभी बड़े बजट और बड़े चेहरे वाली फिल्में हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है फैंस में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। आज भी लोगों में सनी पाजी को देखने का क्रेज है। ऐसे में दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में गदर 2 अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से इतने आंकड़ों से आगे चल रही है।

‘गदर 2’ की इतनी टिकट हो चुकी है बुक

सनी देओल फिल्मी पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। जिनके प्रति लोगों का आज भी जबरदस्त क्रेज है। इसी कड़ी में ‘गदर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चल रही है। फिल्म रिलीज होने से 5 दिन पहले ही 3.30 करोड़ तक के टिकट्स बुक हो चुके हैं। लोग ‘गदर 2’ के रिलीज को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह आंकड़े ब्लॉक्ड सीटों को छोड़कर बताए गए हैं। वहीं, गदर 2 के नेशनल चेन्स में सिर्फ ओपनिंग डे के लिए 30 हजार से ज्यादा के टिकट्स बिक गए हैं। बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है। जिसे अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनाया गया है।

राज बंसल ने दी ये जानकारी

फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर राज बंसल द्वारा बताया गया कि ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग में माइंडब्लोइंग है। फिलहाल, मूवी रिलीज होने में अभी भी 5 दिन बाकि है। ऐसे में फैंस का प्यार फिल्म के लिए अच्छा संकेत है।

OMG 2 इतने मार्जिन से पीछे

ओह माय गॉड 2 की एडवांस बुकिंग में ‘गदर 2’ से पीछे है और फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में लगभग 65 लाख की कमाई की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गदर 2 कितने अधिक आंकड़ों से आगे चल रहा है। मूवी में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी और यामि गौतम भी नजर आएंगी। सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दे दिया है और यह भी 11 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय गॉड!’ का सीक्वल है। जिसमें पहली बार अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में कौन सी कहानी और किस कलाकार की अदायगी दर्शकों के दिलों में जगह बनाती है, ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews