साउथ एक्टर Daniel Balaji ने 48 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Daniel Balaji

Daniel Balaji: साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक तगड़ा झटका लगा है। तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले एक्टर डेनियल बालाजी का 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 29 मार्च को अभिनेता ने अंतिम सांस ली।

हार्ट अटैक से हुआ निधन

डेनियल बालाजी के नाम से प्रसिद्ध टीसी बालाजी के निधन से फैंस और साउथ इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। बीते दिन अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टीवकम अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनका इलाज जारी था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। आज पुरसाईवलकम में उनके आवास पर उनका शव दफनाया जाएगा। एक्टर के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है।

तीन दशक से कर रहे थे एक्टिंग

आपको बता दें कि लगभग तीन दशक से डेनियल अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू बिखरते आ रहे थे। उनके करियर की पहली फिल्म कमल हासन के साथ थी, जो कभी रिलीज ही नहीं हुई। जब फिल्म रिलीज नहीं हुई तो एक्टर ने टीवी की और अपने कदम बढ़ाए और खूब नाम कमाया। सीरियल चिथी में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया था और यहीं से उन्हें डेनियल नाम मिला। एक्टर का फिल्मी करियर भी काफी शानदार रहा उन्होंने कई सारी तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया। वह विजय थलापति, कमल हासन, सूर्या जैसे बड़े कलाकारों के साथ नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews