मेगास्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ की पहली झलक आउट, अगले साल होगी रिलीज

kanguva First Look

kanguva First Look : साउथ के सबसे बड़े स्टार में गिने जाने वाले सूर्या ने बीते दिन अपना 48वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के खास मौके पर दर्शकों के लिए उन्होंने एक खास सरप्राइज दिया है। दरअसल, जल्द ही पॉपुलर स्टार सूर्या अपने फैंस के लिए एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उस फिल्म का पहला पोस्टर उनके जन्मदिन के खास मौके पर शेयर किया गया।

सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ की पहली झलक देखते फैंस बेहद खुश हो गए। इस पोस्टर को देखने के बाद सभी के मन में एक ही ख्याल आता है कि पिक्चर अभी बाकी है! जैसा कि आप सभी जानते हैं पिछले कुछ सैलून से हैवी वीएफएक्स वाली, बड़े स्केल पर बनीं कई एपिक ड्रामा फ़िल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन ऐसी फिल्मों से सिनेमा ऊबा हुआ है। अगर आपको भी अब तक की फ़िल्में पसंद नहीं आ रही है तो आपके लिए एक्टर सूर्य जोरदार फिल्म कुंगवा लेकर आ रहे हैं।

kanguva First Look

‘कंगुवा’ फिल्म के पहले पोस्टर में सूर्या का लुक, एक एपिक लोकगाथा का फील, धांसू म्यूजिक और विजुअल्स देखने फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत सकती है। पोस्टर में आप देख सकते हैं सूर्या की एंट्री बहुत धांसू दिख रही है। उनका डेंजरस लुक लोगों को उत्सुक कर रहा है।

एंट्री से पहले फिल्म में यशोगान है जो एक योद्धा के पराक्रम को अद्भुत तरीके से ग्लोरिफाई करता है। यशोगान उस वीर योद्धा की पिछली कई पीढ़ियों को याद करता है, जो आपको स्क्रीन पर नजर आने वाला है। एक पोस्टर में एक्टर के फेस पर जानवर का मास्क लगा हुआ है। जिससे उनका चेहरे नहीं दिख रहा है। इसमें एक्टर जंगल के बीच नजर आ रहे हैं। उनके गले में बाघों के नाखूनों की माला है।

kanguva First Look

उनका ये लुक देख कर फैंस हैरान रह गए। आप भी पोस्टर देख के इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। आपको बता दे, फिल्म में म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक है। फर्स्ट लुक में ही उनका म्यूजिक दिया गया है।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म 

पोस्टर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के विजुअल और सिनेमेटोग्राफी भी बेहतरीन है। डायरेक्टर शिवा की फिल्म ‘कंगुवा’ में एक ग्रैंड फील वाली फिल्म है। इस फिल्म को 2024 के शुरुआत में रिलीज किया जायेगा। फिल्म हिंदी तेलुगू कन्नड़ मलयालम समेत 10 भाषाओं के साथ 3D में रिलीज होगी।

एक्टर सूर्या की ब्लॉकबास्टर फिल्में 

आपको बता दे, 16 साल के करियर में एक्टर एक से बढ़कर एक ब्लॉकबास्टर फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने ‘सिंघम’ सीरीज, ‘परुथी वीरन’, ‘सिरुथाई’, ‘कोम्बन’, ‘नान महान अल्ला’, ‘मद्रास’, ‘टेडी’ और हाल ही में ‘पथु थाला’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews