इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी स्पेशल ऑप्स 2, यहां जानिए कहां देख सकेंगे ये दमदार सीरीज

के के मेनन, करण टैकर और विनय पाठक की धमाकेदार वापसी के साथ ‘स्पेशल ऑप्स 2’ तैयार है एक बार फिर थ्रिल और एक्शन का तूफान लाने के लिए। हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर इस बार साइबर जंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द घूमेगी। जानें रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और सीजन 2 की बड़ी बातें।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी स्पेशल ऑप्स 2, यहां जानिए कहां देख सकेंगे ये दमदार सीरीज

नीरज पांडे की चर्चित वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स अब दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। पहला सीजन 2020 में आया था और हिम्मत सिंह के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब Special Ops 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसमें दिखाया गया है कि इस बार जासूसी का दायरा और भी बड़ा होने वाला है। सीरीज 11 जुलाई, 2025 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 में कहानी इस बार सिर्फ आतंकवाद पर नहीं, बल्कि साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मॉडर्न खतरे पर केंद्रित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अब खतरा सिर्फ बॉर्डर पार से नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन से भी है। हिम्मत सिंह इस बार एक नई चुनौती का सामना कर रहे हैं जो पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और अज्ञात है। इस सीजन की खास बात ये है कि इसमें ना सिर्फ एक्शन सीन्स को बढ़ाया गया है, बल्कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और रियलिस्टिक प्लॉट पर भी जोर दिया गया है। नीरज पांडे और उनकी टीम ने इस सीजन को ज्यादा इनटेंस और ग्रिपिंग बनाने की कोशिश की है, ताकि दर्शक हर एपिसोड में कुछ नया और चौंकाने वाला देखें।

कहां और कब देख सकते हैं Special Ops 2?

बता दें कि अगर आप इस सीरीज के फैन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Special Ops 2 का प्रीमियर 11 जुलाई, 2025 को JioHotstar पर किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि सभी एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे, जिससे बिंज-वॉच करने वालों के लिए ये एक ट्रीट होगी। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज की स्ट्रीमिंग एक्सक्लूसिवली JioHotstar पर होगी, जो अब डिज़्नी और जियो के मर्जर के बाद और भी बड़े दर्शकों तक पहुंच रही है। इससे पहले हिम्मत सिंह के इंटेलिजेंस मिशन पर बनी पहली सीरीज ने इंडियन ऑडियंस को वर्ल्ड क्लास स्पाई थ्रिलर का अनुभव दिया था।

Special Ops 2 की स्टारकास्ट

दरअसल इस सीजन में के के मेनन एक बार फिर R&AW के अधिकारी हिम्मत सिंह के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ होंगे करण टैकर और विनय पाठक, जो पहले सीजन का भी हिस्सा थे। लेकिन इस बार कहानी में नए चेहरे भी जोड़े गए हैं, जैसे कि ताहिर राज भसीन, जो सीरीज में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा दिलीप ताहिल, प्रकाश राज, परमीत सेठी, सैयामी खेर, गौतमी कपूर और शिखा तलसानिया जैसे कई जाने-माने कलाकार भी सीजन 2 का हिस्सा होंगे। कहानी में ग्लोबल थ्रेट, हाई टेक क्राइम और राजनीतिक साज़िश का मिक्स मिलेगा, जो इसे पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews