टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्रेज के बीच होगी स्पिरिट की एंट्री, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस

प्रभास की फिल्म राजा साब की गिरती हुई कमाई के बीच अब स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। चलिए जान लेते हैं यह फिल्म बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी।
Spirit

साउथ सुपरस्टार प्रभास से दर्शकों को लंबे समय से किसी न किसी हिट फिल्म का इंतजार है। देखा जाए तो बाहुबली 2 के बाद से उनके किसी भी फिल्म को वैसी सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद लगाई जा रही है। कल्कि 2898 एडी के बाद एक्टर को हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब से बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए देखा गया। इस फिल्म ने वैसा परफॉर्मेंस नहीं किया जितना इसके बारे में बोला जा रहा था।

हॉरर कॉमेडी को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है और अब इसका कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ चुका है। फिल्म की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह अपना बजट भी नहीं बदल पाएगी। इसी बीच जब एक्टर की अगली फिल्म स्पिरिट रिलीज के लिए तैयार है। इसे लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है और पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। वही अब रिलीज डेट के अनाउंसमेंट भी हो चुकी है।

टॉक्सिक से पहले आएगी स्पिरिट

फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। 16 जनवरी 2026 को डायरेक्टर ने इस बात की जानकारी दी है की फिल्म सिनेमाघर में कब दस्तक देगी। बता दें कि इसे टॉक्सिक और धुरंधर 2 के क्रेज के बीच बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

कब होगी रिलीज

संदीप रेड्डी वांगा की लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक एक्टर की अपकमिंग फिल्म 5 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके ठीक 14 दिन बाद यश की एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज की जाने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

क्या स्पिरिट कर पाएगी कमाल

प्रभास की राजा साब तो कोई कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन अपनी रिलीज के 14 दिनों के अंदर स्पिरिट ने बजट नही वसूला तो शायद टॉक्सिक और धुरंधर 2 के आते ही इसका भी सिक्का नहीं चल पाएगा। अब प्रभास के फैंस की उम्मीदें इसी पर टिकी हुई है। यह पूरी होती है या नहीं यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

नजर आएंगे ये सितारे

स्पिरिट में प्रभास के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया है। इसके अलावा प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी संदीप रेड्डी वांगा के हाथों में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews