‘स्पिरिट’ से प्रभास और तृप्ति का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर देख फैंस के बीच मची हलचल

संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। प्रभास और तृप्ति का लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है।
Spirit

एनिमल से धूम मचाने के बाद संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। डायरेक्टर की आने वाली फिल्म स्पिरिट की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। अब फिल्म से पहले पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने इस उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

टी सीरीज की ओर से स्पिरिट के लीड एक्टर प्रभास और तृप्ति डिमरी का लुक रिवील किया गया है। साल 2025 में यह वैसे भी सबसे चर्चित फिल्म रही क्योंकि इससे दीपिका पादुकोण का एग्जिट देखने को मिला। दीपिका के बाहर जाते ही तृप्ति की एंट्री हुई और सभी प्रभास के साथ उनकी केमिस्ट्री देखना चाहते थे। अब आखिरकार दोनों का लुक सामने आ गया है।

स्पिरिट का पहला पोस्टर आउट

स्पिरिट के मेकर्स ने फैंस को नए साल का तोहफा प्रभास और तृप्ति का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। आधी रात को पहला लुक शेयर किया गया है जो काफी शानदार नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा आइए नए साल का स्वागत जोश से भर पहले पोस्टर के साथ करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

जो पोस्टर सामने आया है उसमें प्रभास का बैक साइड लुक दिखाई दे रहा है। उनके हाथ में शराब की बोतल, मुंह में सिगरेट और शरीर पर जख्म के निशान हैं। शर्टलेस एक्टर पर लंबे बाल काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं साड़ी पहनी हुई तृप्ति प्रभास के लिए लाइटर जला रही हैं। दोनों का लुक शानदार हैं और फैंस जमकर इनकी तारीफ कर रहे हैं।

क्यों बाहर हुई दीपिका

फिल्म में पहले तृप्ति की जगह दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। हालांकि 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड और ज्यादा फीस की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। संदीप ने एक्ट्रेस पर स्क्रिप्ट लीक करने का आरोप भी लगाया था। 8 घंटे की शिफ्ट का ये मुद्दा अभी भी इंडस्ट्री की गॉसिप का हिस्सा है। कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने इस बात का सपोर्ट किया है। वहीं स्पिरिट की रिलीज की बात करें तो फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews