Splitsvilla फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में मिली लाश, पुलिस की पड़ताल जारी

Splitsvilla फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में मिली लाश, पुलिस की पड़ताल जारी

Aditya Singh Rajput Dead : माया नगरी मुंबई से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। Splitsvilla season 9 से मशहूर हुए एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की लाश उनके बाथरूम से मिली है। पुलिस ने एक्टर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ड्रग के ओवरडोज से हुई मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य की मौत ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी है।

दोस्त ने वॉचमैन की मदद से पहुंचाया अस्पताल

32 साल के एक्टर की मौत के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब अंधेरी स्थित उनके फ्लैट में उनके दोस्त और वॉचमैन द्वारा उन्हें बाथरूम में पाया गया, इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

300 से ज्यादा एडवरटाइजमेंट में किया काम

दिल्ली के रहने वाले आदित्य ने थोड़े ही समय में न केवल अच्छा काम हासिल किया बल्कि अच्छा मुकाम भी हासिल किया। Splitsvilla, लव, कोड रेड, आशिकी, bad boy जैसे धारावाहिक, और क्रांतिवीर मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में आदित्य के काम को काफी सराहना मिली।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews