Spoiler: शो अनुपमा में आएगा अनदेखा मोड़, हो सकती है इस नए शख्स की एंट्री, बढ़ सकती हैं मुसीबतें  

Spoiler: शो अनुपमा में आएगा अनदेखा मोड़, हो सकती है इस नए शख्स की एंट्री, बढ़ सकती हैं मुसीबतें  

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। वैसे तो हमेशा रूपाली गांगुली के शो “अनुपमा” में ट्विस्ट एण्ड टर्न आते रहते हैं और यह अपने हाईवोल्टेज ड्रामे के लिए भी बहुत फेमस है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक शो में बहुत जल्द अनुपमा की मुसीबतें बढ़ने वाली, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही है कि अनुपमा शो में जल्द ही एक नए शख्स की एंट्री हो सकती है। स्टार प्लस पर आने वाले शो अनुपमा एक दिग्गज अभिनेत्री की एंट्री हो सकती है। अनुपमा के मेकर्स अपने दर्शकों को खुद से दूर ना करने के लिए हमेशा कोशिश करते रहते हैं। इस बार यह नया शख्स ड्रामे को एक नया मोड़ देगा।

यह भी पढ़े … Axis Bank ने खरीदा भारत के इस बैंक को, ग्राहक उठा पाएंगे लाभ, समय से पहले करने होंगे ये काम  

सूत्रों के मुताबिक बुजुर्ग अभिनेत्री सरिता जोशी “अनुपमा” का हिस्सा बन सकती है, वह बड़ी मां का किरदार निभाते नजर आएंगी और यह रॉल किसी और का नहीं बल्कि वनराज की दादी का होगा। जिससे अनुपमा की जिंदगी में काफी बदलाव हो सकते हैं और मुसीबतें भी आयेंगी। फिलहाल, शो में अनुपमा परिवार के साथ पूरे समाज से लड़ रही है और अनुज से  शादी करने के लिए भी बेकरार है। अपने प्यार के लिए ना सिर्फ उसने समाज को बल्कि आज परिवार को भी टक्कर दे दी है, यहां तक कि उसने अपनी बा से भी जुबान लड़ा लिया है, बच्चों को भी खूब फटकार लगा दी है।

यह भी पढ़े … मिस यूनीवर्स हरनाज़ कौर ने हिजाब को लेकर कही बड़ी बात, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान   

अब देखना यह है कि इस शो में इस नए शख्स की एंट्री अनुपमा की जिंदगी में कौन से बदलाव लाती है। इससे पहले भी मालविका, अनुज की बहन की एंट्री हो चुकी है, जिसने जिंदगी में मुसीबतें बढ़ाई, लेकिन उसका किरदार काफी ज्यादा पॉजिटिव था। सरिता जोशी के किरदार के बारे में कुछ खास कहा नहीं जा सकता, बस दर्शक इंतजार ही कर सकते हैं।
बात सरिता जोशी की करे तो उन्हें पिछले साल ही पद्मश्री से नवाजा जा चुका है और वह कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews