34 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगा श्रीदेवी का जलवा, री-रिलीज होगी ये शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी एक बार फिर बड़े पर्दे पर जलवा बिखरने वाली हैं। एक्ट्रेस तो हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी 34 साल पुरानी फिल्म से वो एक बार फिर दर्शकों दिल में अपनी याद ताजा करेंगी।
Sridevi

श्रीदेवी (Sridevi) अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की बदौलत उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। श्रीदेवी जब पर्दे पर अपने किरदार पेश किया करती थी तब उनकी अदाकारी के सब कायल हो जाया करते थे। अपनी खूबसूरती से उन्होंने हमेशा ही दर्शकों के बीच एक खास मुकाम हासिल किया।

श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनके मशहूर किरदारों की वजह से वह आज भी दर्शकों के दिल में जिंदा है। अब एक बार फिर इस दिग्गज एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखा जाने वाला है। दरअसल, उनकी 34 साल पुरानी फिल्म लम्हे एक बार फिर थिएटर में रिलीज की जा रही है। इस बारे में श्रीदेवी के देवर और इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने जानकारी दी है।

री-रिलीज होगी श्रीदेवी की फिल्म लम्हे (Sridevi)

अनिल कपूर ने बताया है कि 21 मार्च को श्रीदेवी की फिल्म लम्हे एक बार फिर थिएटर में रिलीज की जाएगी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जिस पर लिखा “तब भी टाइमलेस थी अभी टाइमलेस है। 21 मार्च को देखें लम्हे।” बता दें कि ये 1991 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर को देखा गया था।

Sridevi
image Credit: Anil kapoor instagram

एवरग्रीन है कहानी और गाने

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी तो शानदार है। जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। इसके गाने भी उतने ही मशहूर है। इस फिल्म में मोरनी बागा मा बोले, मेरी बिंदिया तेरी निंदिया, गुड़िया रानी, मेघा रे मेघा जैसे गाने थे, जो आज भी फैंस के बीच मशहूर हैं।

श्रीदेवी का था डबल रोल

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर को वीरेन के किरदार में देखा गया था। श्रीदेवी का फिल्म में डबल रोल था क्योंकि वह मां और बेटी दोनों बनी थी। इसके अलावा वहीदा रहमान, अनुपम खेर, डिप्पी सागू और दीपक मल्होत्रा भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews