SS Rajamouli ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा, शेयर किया धांसू टीजर

SS Rajamouli new film

SS Rajamouli New Film: एसएस राजामौली की गिनती बॉलीवुड के सबसे चर्चित और दिग्गज निर्देशकों में होती है। वो जब भी फिल्में लेकर आते हैं दर्शकों को हैरान कर देते हैं। उनकी फिल्मों की कहानी से लेकर एक्शन सीक्वेंस और वीएफएक्स सब कुछ कमाल का होता है। ‘बाहुबली’ जैसी शानदार फिल्म देने के बाद उनकी हर फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती है। पिछले कई दिनों से दर्शक उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एसएस राजामौली साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपनी आने वाली फिल्म पर कम कर रहे हैं यह फिलहाल फ्री प्रोडक्शन की स्टेज में है और अब तक इसे ‘एसएसएमबी 29’ के नाम से बुलाया जा रहा है। इस फिल्म की खबरों के बीच निर्देशक को एक और फिल्म का ऐलान करते हुए देखा गया जिसे उनके बेटे एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं।

मेड इन इंडिया लाएंगे राजामौली

इस मूवी को एसएस राजामौली डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं बल्कि वह प्रोड्यूसर के तौर पर काम करेंगे। भारतीय सिनेमा के इतिहास को पर्दे पर पेश करने वाली इस फिल्म का नाम ‘मेड इन इंडिया’ रखा गया है जो एक बायोपिक के अंदाज में बनाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ करने वाले हैं और यह दिलचस्प कहानी होगी जिसे ग्रैंड स्टैंडर्ड पर सेट किया जाएगा।

फिल्म का ऐलान खुद एसएस राजामौली ने किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म का नरेशन सुनने के बाद में अंदर तक हिल गया था। बायोपिक बनाना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन बच्चे इसके लिए तैयार हैं और गर्व के साथ हम पेश कर रहे हैं ‘मेड इन इंडिया।’ उन्होंने फिल्म का टीजर भी शेयर किया है।

महेश बाबू के साथ शानदार फिल्म

एसएस राजामौली मेड इन इंडिया के अलावा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक शानदार फिल्म लेकर आने वाले हैं। यह एक जंगल एडवेंचर मूवी होगी जिसमें आलिया भट्ट की एंट्री होने की बात कही जा रही है। फिल्म के एक्टर तो महेश बाबू हैं, लेकिन लीड एक्ट्रेस का चुनाव फिलहाल नहीं किया गया है और आलिया भट्ट का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में आ रहा है। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होगी साथी राजामौली के बेटे की फिल्म मेड इन इंडिया दर्शकों के बीच कैसी जगह बनती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews