Star Kids Video: 3 साल की बेटी अनायरा संग Kapil Sharma ने किया रैंप वॉक, भारती और गोला की जोड़ी ने जीता दिल

Star Kids Video

Star Kids Video Viral: कॉमेडियन कपिल शर्मा और भारती सिंह दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं और हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दोनों की ही अपने बच्चों के साथ क्यूट बॉन्डिंग है और अक्सर गोला और अनायरा की वजह से ये चर्चा में आ जाते हैं। एक बार फिर यही नजारा देखा गया जब इनके बच्चों ने इन्हें लाइम लाइट में लाकर खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो बीते दिन मुंबई में हुए एक इवेंट के हैं। भारती यहां अपने बेटे गोला के साथ पहुंची थी तो, वहीं कपिल को भी बेटी अनायरा के साथ पहुंचे थे। बच्चों के साथ इनकी रैंप वॉक की वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया है।

यहां देखें Star Kids Video

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें कपिल और भारती बारी बारी से बच्चों के साथ मंच पर पहुंचे। पहले कपिल अपनी 3 साल की बेटी के साथ रैंप पर पहुंचे। ब्लैक आउटफिट के ट्विनिंग करती पापा बेटी की जोड़ी को देख वहां मौजूद ऑडियंस काफी एक्साइटेड नजर आई।

Star Kids Video

कपिल ने हाथ हिलाते हुए एंट्री की और बेटी को भी ऐसा ही करने को कहा, साथ ही उन्होंने अनायरा को फ्लाइंग किस करने को कहा और बच्ची ने भी क्यूट अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया।

लोगों ने लुटाया जमकर प्यार

कपिल शर्मा के साथ उनकी प्यारी सी बेटी को देख वहां मौजूद हर शख्स दीवान नजर आ रहा था। जैसे ही इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हर कोई इसपर अपना प्यार लुटाते नजर आया। एक यूजर ने लिखा बहुत ही क्यूट बच्ची है, एक ने कहा यह बिल्कुल अपनी मां की तरह लग रही है। कुछ ने कहा कि यह दादी पर गई है और कुछ लोग नन्ही बच्ची को अब्दु रोजिक का फीमेल वर्जन बताते नजर आ रहे थे।

भारती और गोला ने जीता दिल

कपिल के बाद भारती ने अपने बेटे गोला और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप पर एंट्री ली। कृष्णा ने गोला को गोद में उठाया हुआ था और दूसरे हाथ से भारती का हाथ थामे हुए थे। जैसे ही तीनों ने रैंप पर एंट्री ली सीटियां बजने लगी।

Star Kids Video

कृष्णा अभिषेक गोला को कुछ कहते हैं, जिसके बाद वह क्यूट एक्सप्रेशन देता है और अपनी मां की गोद में चला जाता है और ऑडियंस को बाय बोलने लगता है। इस दौरान वह थोड़ा कंफ्यूज भी दिखाई दे रहा था क्योंकि पहली बार उसने एक साथ इतनी भीड़ देखी थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है और कमेंट बॉक्स रेड हार्ट इमोजी से भर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews