Stranger Things 5: फिनाले में आमने-सामने होंगे वेक्ना और इलेवन, दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

स्ट्रेंजर थिंग्स की दुनिया ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। इस सीरीज के पांच सीजन आ चुके हैं और अब पांचवे सीजन का फिनाले आने वाला है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है।
Stranger Things 5

स्ट्रेंजर्स थिंग इन दिनों ओटीटी पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस साल इस वेब सीरीज ने ओटीटी पर सच में धमाका कर दिया है। दर्शकों के बीच इसकी इतनी दीवानगी है कि वह अपने आप ही नजर आ रही है। इस बार पांचवा सीजन आया है जिसे तीन भागों में रिलीज किया गया है।

पांचवें सीजन का वॉल्यूम वन और वॉल्यूम 2 आ चुका है और अब फिनाले की बारी है। इस फाइनल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इसे देखकर कहा जा सकता है की कहानी में नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है।

वेक्ना और इलेवन का आमना सामना

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के फाइनल ने लोगों को उत्साहित कर दिया है। सीजन के आखिर में क्या होगा यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। जो ट्रेलर सामने आया है उसमें इलेवन और वेक्ना एक दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इसकी शुरुआत होप और एल की बातचीत से होती है।

यहां पर होप एल को कहते हैं कि तुम्हें आखिरी बार लड़ना होगा। आने वाले दिनों के लिए हॉकिंस से बाहर की दुनिया के लिए लड़े और अब इस लड़ाई को हमेशा के लिए खत्म करने का वक्त आ गया। इसके बाद सभी सीजन की झलक दिखाई गई है और आखिर में वेक्ना की झलक नजर आती है और फिर महायुद्ध की शुरुआत हो जाती है।

कब आएगा फिनाले

स्ट्रेंजर थिंग को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। अब जब इसकी आखिरी लड़ाई हो रही है तो फ्रेंड्स काफी रिएक्शन दे रहे हैं और इमोशनल भी नजर आ रहे हैं। इसका फिनाले 1 जनवरी सुबह 6.38 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews