शादी के बाद पहले बर्थडे पर संकेत भोंसले को सुगंधा मिश्रा ने यूं किया विश

शादी के बाद पहले बर्थडे पर संकेत भोंसले को सुगंधा मिश्रा ने यूं किया विश

मुंबई, डेक्स रिपोर्ट। टीवी इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग और कॉमेडी के दम पर दमदार पहचान बनाने वाली सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोंसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद पहली बार दोनों ने संकेत का बर्थडे साथ मनाया। संकेत भोंसले ने अब इसका वीडियो शेयर किया है।

राहुल तेवतिया ने यूं सरेआम kiss करके किया प्रपोज़, देखिये वीडियो

शादी के बाद संकेत का जन्मदिन आया तो सुंगधा के साथ ने इस मौके को और खुशगवार बना दिया। बर्थडे बॉय ने अपनी पत्नी के साथ चॉकलेट केक काटा और इस मौके पर संकेत भोंसले ने कहा कि ‘ये सालगिरह मेरे लिए बहुत खास है। ईश्वर ने मुझे इस बार बहुत ही स्पेशल गिफ्ट से नवाज़ा है।’ जाहिर है वो अपनी खूबसूरत पत्नी की बात कर रहे थे। उन्होने जहां ट्विटर पर बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए अपने प्यार का इज़हार किया है, वहीं सुगंधा मिश्रा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें बहुत प्यार से बर्थडे विश किया है। उन्होने लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे संकेत, जब तक मैं तुमसे मिली नहीं थी मुझे नहीं पता था सोलमेट क्या होता है।’ दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि 26 अप्रैल को कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी पारंपरित तरीके से पंजाब के फगवाड़ा में हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews