Sumbul Toqueer Home Tour: 19 साल की उम्र में सुंबुल ने तैयार किया आलीशान घर, बहुत खूबसूरत है हर एक कोना

Sumbul Toqueer Home Tour

Sumbul Toqueer Home Tour Video: टेलीविजन इंडस्ट्री की इमली और बिग बॉस फेम सुंबुल तौकीर ने 19 साल की उम्र में इतनी ज्यादा सफलता हासिल कर ली है कि अच्छे अच्छे लोग उनके सामने फीके पड़ जाते हैं। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद उन्होंने नया घर लिया था, अब पूरी तरह से सर्च कर तैयार है और एक्ट्रेस ने इसका वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

सुंबुल तौकीर ने अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को पूरे घर का टूर करवाया है, जिसमें उनके प्यारे से घर का कोना कोना दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से अपना घर तैयार किया है।

करें Sumbul Toqueer Home Tour

एक्ट्रेस ने शनिवार को अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके घर के सारे कोनों की झलक दिखाई पड़ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा देखिए मेरे छोटे से घर का टीजर। वीडियो में एक्ट्रेस के साथ घर की डिजाइनर राधिका भी नजर आ रही हैं।

Sumbul Toqueer Home Tour

वीडियो में एक्ट्रेस को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि यह राधिका हैं, इन्होंने ही हमारे पूरे घर को सजाया है। बहुत कम समय था लेकिन उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से इसे तैयार किया है।

ऐसा है सुंबुल का मेकअप रूम

शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस के मेकअप रूम की झलक भी देखने को मिल रही है। बड़े से शीशे के सामने मेकअप के तमाम तरह के प्रोडक्ट रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके अलावा यहां पर साज-सज्जा के लिए गोल्डन मूर्ति लगी हुई है।

Sumbul Toqueer Home Tour

ब्राउन लिविंग रूम

एक्ट्रेस ने अपने लिविंग रूम में ब्राउन रंग का सोफा और मेज लगा रखी है। जिस पर सुंदर से बाउल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं और डेकोरेशन के हिसाब से परफेक्ट लग रहा है। फैमिली फोटो भी लगा हुआ है जो पूरे कमरे की शोभा को बढ़ा रहा है।

Sumbul Toqueer Home Tour

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके घर की झलक साफ तौर पर दिखाई दे रही है। बता दें कि उनके इस घर को आर्किटेक्ट राधिका ने तैयार किया है वो राह नाम की एक कंपनी चलाती हैं। वह अब तक कई सारे सेलेब्स का घर सजा चुकी हैं और वह सुंबुल की काफी अच्छी दोस्त हैं।

Sumbul Toqueer Home Tour

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews