डोनाल्ड ट्रंप के किरदार में नजर आए सुनील ग्रोवर, वीडियो पर लोगों ने जमकर किए कमेंट

सुनील ग्रोवर अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हैं। अब उन्होंने इंटरनेशनल लेवल की छलांग लगाई है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sunil Grover

सुनील ग्रोवर की गिनती सबसे मशहूर कॉमेडियंस में होती है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से वो लोगों को हंसाने में माहिर माने जाते हैं। कॉमेडी के अलावा वो गजब की मिमिक्री भी करते हैं। कई बार तो वह अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। इस बार भी वह ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं।

कॉमेडियन ने इस बार इंटरनेशनल किरदार को लोगों के बीच पेश किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के किरदार में सुनील ग्रोवर

सुनील को डोनाल्ड ट्रंप के किरदार में पहचान मुश्किल हो रहा है। एक ऐड में अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह एक्सप्रेशन दे रहे हैं बल्कि उनकी आवाज की वैसे ही सुनाई दे रही है। कॉमेडियन में खुद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है और लोग जानकर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

क्या बोलीं अर्चना पूरन सिंह

सुनील ग्रोवर की वीडियो पर अर्चना पूरन सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने लिखा ओमजी कुछ ऐसा है जो तुम नहीं कर सकते सुनील ग्रोवर? वहीं लोग उनकी मिमिक्री और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें डोनाल्ड ट्रंप काम और कादर खान ज्यादा बोल रहा है।

इन सितारों की भी कर चुके हैं मिमिक्री

सुनील ग्रोवर को बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई दिग्गजों की मिमिक्री करते हुए देखा जा चुका है। वह कादर खान से लेकर आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, गुलजार साहब और नवजोत सिंह सिद्धू की एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, आमिर खान और दारा सिंह जैसे कलाकारों की भी मिमिक्री की है। वह कपिल देव की नकल कर चुके हैं जिसे देखकर खुद एक्टर हैरान हो गए थे।

पहली बार बने सलमान

सुनील ग्रोवर साल 2024 में कपिल शर्मा के साथ दोबारा हाथ मिलाते दिखाई दिए। 7 साल बाद दोनों में फिर से साथ में काम शुरू किया था। द ग्रेट इंडियन कपिल शो जब नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ तब लोग जानते थे कि उन्हें डबल कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। इस शो के जरिए सुनील पहली बार दुनिया के सामने सलमान खान के किरदार में दिखाई दिए। एक्टर को खुद भी यकीन नहीं हो रहा था कि सुनील कितने अच्छे से उनकी एक्टिंग कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews