सड़क किनारे चश्मे बेच रहे Sunil Grover, वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

सड़क किनारे चश्मे बेच रहे Sunil Grover, वीडियो पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Sunil Grover Selling Sunglasses : सुनील ग्रोवर एक बहुत ही प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपनी कैरियर के दौरान विभिन्न फिल्मों और टेलीविजन शो में अपनी अद्वितीय अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है। सुनील ग्रोवर का कॉमेडी फील्ड में बड़ा ही अद्वितीय स्थान है। उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया। जिसमें उन्होंने लोगों को हंसाने में महारती हासिल की। इसके अलावा, वे फिल्मों में भी बड़े सफल रहे हैं। ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘बागी’ जैसी फिल्मों में सेकेंडरी कैरेक्टर के रूप में नजर आएं। एक बार फिर वो अपनी मूवी जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

देखें वीडियो

दरअसल, एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पर किया है। जिसमें वो चश्मा बेचते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो सुनील ग्रोवर ने ब्लैक जैकेट के साथ हाफ पैंट पहन रखी है। वहीं, एक महिला उनसे चश्मा भी खरीदती नजर आ रही हैं। जिसके बाद एक और ग्राहक उनके पास आता है, जिसे वो तरह-तरह के चश्मे दिखाते हैं। इस वीडियो के बैकग्रांउड में “तेरी प्यारी प्यारी सूरत” गाना भी बज रहा है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार फनी कमैंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि भाई कपिल शर्मा 1 घंटा देख कर इतनी हंसी नहीं आती, आप की 15 सेकंड की रील में मजा आ जाता है जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा सर अब तो हिंदी सिनेमा की बॉन्डिंग अच्छी होगी.. सनी-एसआरके सर की इतनी पुरानी दरार भी खत्म होगी.. कृपया अपने प्रशंसकों के लिए डॉक्टर गुलाटी के रूप में फिर से कपिल शो में आएं सर प्लीज।

इससे पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे

वे अपने फैंस को हंसाने के लिए नए और अद्वितीय कॉमेडी कंटेंट लाते रहते हैं। यह उनका पहला वीडियो नहीं जिसमें वो चश्मा बेच रहे हैं। इससे पहले भी वो भुट्टा, दूध और सब्जी मंडी में लहसुन बेचते नजर आ चुके हैं। वहीं, वो नाई बनकर कस्टरम के बाल काटते हुए भी नजर आ चुके हैं। उनके हर वीडियो को फैंस का खुब सारा प्यार मिलता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews