फुटपाथ पर सोते नजर आए सुनील ग्रोवर, सादगी देख फैंस बोले- एक ही दिल कितनी बार जीतोगे

सुनील ग्रोवर दर्शकों के फेवरेट कॉमेडियन और एक्टर हैं। अब वो अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार वो इसमें क्या कर रहे हैं।
Sunil Grover

वर्सेटाइल एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनका कोई कॉमेडी तो कभी फिल्मी कैरक्टर सुर्खियों में आ जाता है तो कभी वो अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बन जाते हैं। अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

शानदार मिमिक्री और कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर चकाचौंध की दुनिया से दूर सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं। कभी-कभी वह कुछ ऐसा भी कर देते हैं हर किसी का दिल आ जाता है। आप उन्हें गन्ने का जूस निकालते, टपरी पर चाय बनाते और दुकान पर कपड़े प्रेस करते तो देख चुके हैं। अब एक्टर का एक ओर अंदाज चर्चा में आ गया है। सुनील फुटपाथ पर गरीबों और अन्य लोगों के साथ सोते हुए दिखाई दिए।

फुटपाथ पर सोते दिखे सुनील

सुनील ग्रोवर ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह ऋषिकेश की त्रिवेणी घाट का है जहां पर वह फुटपाथ पर लोगों के बीच सोते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चादर बिछाया और वहीं सो गए और बराबर में चप्पल उतार कर रखी। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा तारे जमीन पर।

कैसा रहा यूजर्स का रिएक्शन

एक्टर का ये डाउन टू अर्थ व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है। लोग इस बात से हैरान हैं कि सुनील आखिरकार किस मिट्टी से बने हुए हैं, जो जमीन से इतना ज्यादा जुड़े हैं और सादगी पसंद करते हैं। एक यूजर ने लिखा कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार। एक ने कहा डाउन टू अर्थ बंदा है यार। इतना कहना था इसलिए सब तुमसे प्यार करते हैं। एक यूजर ने तो ये कह दिया एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें अपना फेवरेट कलाकार बता रहे हैं।

वर्सेटाइल कलाकार हैं सुनील

सुनील ग्रोवर को फैंस से इतना प्यार उनकी वर्सेटिलिटी की वजह से मिलता है। पर्दे पर वह अपना हर किरदार जिस शिद्दत के साथ पेश करते हैं, वह कमाल की होती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वह कादर खान से लेकर आमिर खान, गुलज़ार, डोनाल्ड ट्रंप, सलमान खान, जावेद अख्तर जैसे सेलिब्रिटीज की नकल कर चुके हैं। ऑनस्क्रीन लाइफ के अलावा उनकी सादगी भरी जिंदगी भी चर्चा का विषय बनी रहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews