सरेआम गोविंदा का मजाक बनाती नजर आईं सुनीता आहूजा, वीडियो देख भड़के इंटरनेट यूजर्स

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को एक बार फिर अपने पति का मजाक बनाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Sunita Ahuja

शिल्पा शेट्टी को इन दिनों अपने नए शो मां हैं ना को लेकर सुर्ख़ियों में देखा जा रहा है। यह एक कॉमेडी और कुकिंग शो है। जिसमें कई मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों के साथ देखा जाएगा। शो का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया है और इसके लिए एक इवेंट भी आयोजित किया गया। इवेंट के दौरान शो में शामिल होने वाले कई कलाकार नजर आए।

मुंबई में हुए इस इवेंट में कलाकार जमकर मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दिए। इस शो के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी अपना टेलीविजन डेब्यू करने जा रहे हैं। इवेंट से सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पति गोविंदा का मजाक बनाते नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सुनीता ने उड़ाया गोविंदा का मजाक

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें सुनीता आहूजा को पैप्स के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। वह कहती है कि बकरी है,  पीछे से आवाज आती है आपके हस्बैंड, सुनीता पहले तो चौंक जाती है फिर कहती हैं मेरे हस्बैंड वह बकरी नहीं हैं। वह इशारा करते हुए कहती हैं, वह बकरा हैं। उनकी इस बात को सुनकर पास में खड़ी उर्वशी ढोलकिया हैरान हो जाती हैं। उनके एक्सप्रेशन से साफ तौर पर यह लग रहा था कि उन्हें सुनीता की बात पसंद नहीं आई है।

Video Credit: Buzooka spotlight

यूजर्स ने सुनाई खरीखोटी

यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों ने सुनीता को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक ने लिखा है यह बिल्कुल गलत बात है। उनका कहना था आज जो भी हो गोविंदा की वजह से हो और उन्हीं का मजाक बना रही हो। एक यूजर ने कहा आप अपने हस्बैंड के बिना कुछ नहीं हो। अपने पति का मजाक कौन बनाता है। कुछ लोग सुनीता को पागल कहते नजर आए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा को गोविंदा का सरेआम मजाक बनाते हुए देखा गया। इसके पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। कई मर्तबा उन्होंने एक्टर पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। वहीं शो मां है ना की बात करें तो इसे 12 जून से जी टीवी पर पेश किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews