Hindi News

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड Sunjay Kapoor का निधन, वायरल हुई आखिरी पोस्ट, इस बात से थे दुखी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड Sunjay Kapoor का निधन, वायरल हुई आखिरी पोस्ट, इस बात से थे दुखी

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर के एक हस्बैंड संजय कपूर (Sunjay Kapoor) का बीते दिन निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेसमैन को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो में गेम खेलते समय अचानक हार्ट अटैक आया। खेलते हुए वह अचानक गिर पड़े इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें नहीं बचाया जा सका।

संजय ने केवल 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसी बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संजय ने निधन के कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिल का हाल बयां किया था।

संजय कपूर ने की थी पोस्ट

संजय कपूर इस समय लंदन में अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ रह रहे थे। एक्ट्रेस करिश्मा से उनका तलाक हो चुका है। निधन से कुछ घंटे पहले संजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले पर दुख व्यक्त किया था।

पोस्ट में लिखी थी ये बात

12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर संजय कपूर ने ट्वीट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा है ‘अहमदाबाद में हुए खतरनाक और दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें।’ उनकी पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस हादसे से वो काफी दुखी थे।

 

2003 में करिश्मा से हुई शादी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 पैतृक घर कृष्णा राज बंगले में हाई प्रोफाइल शादी की थी। हालांकि, इन दोनों के बीच आपसी अनबन काफी ज्यादा थी जिस वजह से रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। कपल की एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। संजय कपूर उद्योगपति होने के साथ सिक्स्ट इंडिया के सीईओ थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews