Gadar 2 के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, इतनी है बाकी सितारों की फीस

Gadar 2

Gadar 2 Starcast Fee: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। 11 अगस्त को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सनी लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में है और अनिल शर्मा की किस फिल्म से एक्टर और फैंस को काफी उम्मीद है। तारा और सकीना की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेताब दिखाई दे रहे हैं।

100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को देशभर में लगभग 2300 स्क्रीन पर रिलीज किया जाने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म गदर के इस सीक्वल के लिए सभी सितारों को तगड़ी रकम दी गई है। सनी ने अपनी फीस से कई गुना ज्यादा पैसे चार्ज किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किस सितारे को कितनी फीस मिली है।

सनी देओल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए फीस ली है। बीते कुछ सालों से वह 5 से 6 करोड रुपए चार्ज लिया करते थे लेकिन तारा सिंह के रोल के लिए उन्होंने अपनी फीस में 4 गुना बढ़ोतरी कर दी है।

अमीषा पटेल

गदर 2 कहीं ना कहीं अमीषा पटेल के डूबते हुए कार्य को एक बार फिर से गति देने वाली फिल्म साबित हो सकती है। एक बार फिर एक्ट्रेस को स्क्रीन पर सकीना के किरदार में देखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को दो करोड़ रुपए फीस दी जा रही है। पिछली फिल्म में सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और इस बार भी दर्शक यह जादू देखना चाहते हैं।

सिमरत कौर

सिमरत न्यू कमर है और उन्हें सनी देओल की बहू के रोल में देखा जाने वाला है। इस फिल्म के लिए उन्हें 80 लाख रुपए फीस दी जा रही है।

गौरव चोपड़ा

फिल्म में गौरव चोपड़ा को आर्मी ऑफिसर के किरदार में देखा जाने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस रोल के लिए उन्हें 25 लाख रुपए फीस मिल रही है।

मनीष वाधवा

इस बार फिल्म से अमरीश पुरी का विलन वाला किरदार हटा दिया गया है और उसकी जगह मनीष वाधवा नए विलेन के तौर पर दिखाई देंगे। अपने इस खलनायक अवतार के लिए उन्होंने 60 लाख रुपए फीस ली है।

उत्कर्ष शर्मा

उत्कर्ष शर्मा जो फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। उन्हें इस फिल्म में सनी देओल के बेटे के किरदार में देखा जाएगा। उनकी फीस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कहीं ये रकम 50 लाख तो कहीं 1 करोड़ बताई जा रही है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews