Sunny Deol अब OTT पर उड़ाएंगे गर्दा, 26 सालों बाद बॉर्डर के इस एक्टर के साथ आएंगे नजर

बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मों से गर्दा उड़ाने के बाद अब सनी देओल ने OTT पर धूम मचाने की तैयारी कर ली है। बड़े पर्दे पर वह 26 साल पहले आई फिल्म बॉर्डर के एक एक्टर के साथ नजर आएंगे।
Sunny Deol

बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन सनी देओल (Sunny Deol) हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। वैसे इस वक्त केवल सनी नहीं बल्कि देवल ब्रदर्स इंडस्ट्री में धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी सेकंड इनिंग की शुरुआत इंडस्ट्री में काफी अच्छी रही है। बादशाह है सनी देओल की गदर 2 की करें या फिर एनिमल में विलेन बने बॉबी देओल की। दोनों ही कलाकार अपने-अपने की किरदारों से गर्दा उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

थिएटर में धूम मचाने के बाद अब सनी देओल भी अपने छोटे भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल तो पहले ही अपना ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं लेकिन अब सनी भी डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बॉर्डर 2, सफर, ग़दर 3, जाट 2 और रामायण के बाद उनकी आने वाली फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ बॉर्डर का एक एक्टर दिखाई देने वाला है। चलिए आपको बता देते हैं कि यह फिल्म कौन सी है।

OTT पर Sunny Deol का डेब्यू

सनी देओल बॉर्डर के जी एक्टर के साथ अपना डेब्यू करेंगी वह कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना है। छावा में उन्होंने औरंगजेब की भूमिका निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था। इस भूमिका की वजह से उन्हें खूब सराहा गया। इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के टीजर में भी उन्हें खुद सराहना मिली।

दोनों साथ कर चुके हैं काम

अक्षय खन्ना और सनी देओल 1999 में आई फिल्म बॉर्डर में एक साथ काम कर चुके हैं। इतने लंबे समय के बाद दोनों एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि महाराजा और हिचकी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के साथ इन दोनों कलाकारों के लंबे समय से बातचीत चल रही थी। यह दोनों फिल्म पर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सनी और अक्षय दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है। फिलहाल इस फिल्म का अस्थाई नाम इक्का रखा गया है।

कहां रिलीज होगी इक्का

इक्काकी रिलीज की बात करें तो इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। अगले महीने यह दोनों कलाकार मुंबई में शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म की कहानी कैसी होगी किरदारों का नाम क्या होगा फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इतना बताया जा रहा है कि सनी अपने एक्शन हीरो वाली छवि से अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews